फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद 2 की शूटिंग के दौरान हादसा, ये अभिनेता हुआ गंभीर रूप से घायल

Fri, 27 Dec 2019 12:50 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
रजत वर्मा - फोटो : Social Media
छोटे परदे के चर्चित शो बेहद 2 की शूटिंग के दौरान हुए एक हादसे में इसके मुख्य कलाकार रजत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके चलते शो की शूटिंग में रुकावट आई है हालांकि रजत का कहना है कि वह जल्द ही ठीक होकर शूटिंग पर वापस लौट आएंगे।
विज्ञापन

2 of 4
रजत वर्मा - फोटो : Social Media
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शूटिंग के दौरान अपना गुस्सा दर्शाते हुए रजत वर्मा ने अपना हाथ टेबल पर दे मारा, और उन्होंने इसे इतनी ज्यादा ताकत से किया कि उनके हाथ में चोट लग गई। शॉट के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां पता चला कि उनके हाथ में हेयरलाइन फ्रैक्चर है।
विज्ञापन

3 of 4
रजत वर्मा - फोटो : Social Media
इस घटना के बारे में बात करने पर रजत बताते हैं, "यह सीन इतना ज्यादा संवेदनशील था कि मैं भावनाओं में बह गया। जैसे ही मैंने टेबल पर हाथ मारा, मुझे अपने पूरे शरीर में दर्द महसूस हुआ। मैंने शॉट पूरा किया और फिर प्रोडक्शन टीम मुझे हॉस्पिटल लेकर गई। मेरे हाथ में यह हेयरलाइन फैक्चर ठीक उसी जगह पर हुआ है, जहां मुझे पहले भी फ्रैक्चर हुआ था। हालांकि, मुझे ठीक होने में थोड़ा समय लगेगा लेकिन मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगा।"
विज्ञापन

4 of 4
बेहद 2 - फोटो : Social Media
दो दिसंबर को हुए अपने प्रीमियर के बाद से ही बेहद 2 सुर्खियों में है। पिछले सीजन की तरह इस शो का दूसरा सीजन भी एक थ्रिलर है। दूसरे सीजन में माया का लुक भी महिला दर्शकों के लिए स्टाइल स्टेटमेंट बन गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें