मीनल वैष्णव
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मीनल को हर रोज ओटीटी के लिए बनने वाली वेब सीरीज और फिल्मों में भी काम के लिए ऑफर मिलते रहते हैं। वह बताती हैं, ‘इन दिनों जो कुछ ओटीटी पर बन रहा है, वह किसी स्वावलंबी और आत्माभिमानी युवती के सम्मान को बढ़ाने के लिए बिरले ही काम आता है। जिस तरह के किरदार महिलाओं के लिए इन पर लिखे जा रहे हैं, वह बहुत ही खेदजनक हैं। मैं ये सब नहीं कर सकती और सीधे ऐसे प्रस्तावों को मना कर देती हूं। मेरा मुख्य ध्येय है सामाजिक सेवा और ऐसे किरदार करके मैं समाज का कोई भला नहीं कर सकती।’
टीवी सीरीज ‘मैं कुछ भी कर सकती हूं’ की कुछ झलकियां आप यहां देख सकते हैं: