फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिलिपुट की टेलीविजन पर वापसी, इस बार प्रिंसिपल के अवतार में आ रहे नजर

Thu, 26 Sep 2019 01:29 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Lilliput - फोटो : file photo
लिलिपुट का असली नाम क्या शायद ही कोई जानता हो। उनका असली नाम एम एम फारूकी है। आखिरी बार रोनित रॉय के मशहूर टीवी सीरीज 'अदालत' में नजर आए लिलिपुट ने एक नए टीवी शो से छोटे परदे पर वापसी की हैं। यह नया शो 'विद्या' है, जिसमें अहम भूमिका मीरा देवस्थले निभा रही हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
लिलिपुट - फोटो : file photo
अपनी इस वापसी को सेकेंड इनिंग्स बताते हुए वह खासा उत्साहित हैं। अपने किरदार के बारे में वह बताते हैं 'इस कहानी में मेरा किरदार प्रिंसिपल का है। यह एक चरित्र अभिनेता का किरदार है, और मैं इसमें अपना 100 प्रतिशत देने वाला हूं। अब यह दर्शकों के हाथ में है की वह मेरे किरदार को पसंद करते हैं या नहीं।'
विज्ञापन

3 of 5
लिलिपुट - फोटो : file photo
लिलिपुट पिछले 37 सालों से इस इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। थियेटर, फिल्में और टीवी सभी पर काम कर चुके हैं। अपने इस सफर को लेकर वह कहते हैं 'थियेटर एक अलग ही माध्यम है, जहां दर्शकों की प्रतिक्रिया आपको वहीं मिल जाती है। पर फिल्म और टीवी पर लोगों की प्रतिक्रिया पता चलने में काफी वक्त लगता है। इसीलिए मुझे थियेटर काफी पसंद है।'

4 of 5
लिलिपुट - फोटो : file photo
इन 37 सालों में वे कई तरह के शोज और फिल्मों पर काम कर चुके हैं। जब उनसे पूछा गया की कौनसी ऐसी फिल्म या शो उनके सबसे करीब है। वह कहते हैं- 'साल 1983-84 में आया शो इधर उधर मेरे दिल के सबसे करीब है। मैं जब मुंबई अभिनय करने आया था, तब मेरी मुलाकात आनंद महेन्द्रू से हुई। आनंद ने ही मुझे अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'जी आई सी' में काम दिया था। इसीके बाद उन्होंने एक टीवी शो का विचार बनाया और अपने इस विचार को दूरदर्शन से साझा किया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लिलिपुट - फोटो : file photo
उन्होंने फिर बताया की दूरदर्शन को वह विचार काफी पसंद आया, पर उनके पास कोई लेखक नहीं। मैंने कहा की आप यह विचार मुझे बताएं। विचार सुनने के बाद मैंने कागज और कलम ली और वहीं उनके घर पर लिखने बैठ गया। आधे घंटे के अंदर मैंने उन्हें पहला आधे घंटे का एपिसोड लिखकर दे दिया। उसे पढ़कर वह बहुत खुश हुए और मुझे 13 एपिसोड लिखने का काम दे दिया। यह शो इधर-उधर ही था। लेखन के साथ-साथ मैंने इसमें अभिनय भी किया है।'

यह भी पढ़ें:- इन पांच चेहरों को सीरियल में रातों रात किया गया था रिप्लेस, कार्तिक अब भी हैं शो से गायब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें