करन पटेल
करण आगे लिखते हैं, 'हमने एक सिंपल लेकिन स्ट्रॉन्ग कॉन्सेप्ट के साथ शुरुआत की, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया। रमन भल्ला को घर-घर में पहचान मिली। मैं उन सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे रमन भल्ला उर्फ रावण कुमार (जो कि दिव्यांका कहती हैं) बनाया। इस शो ने मुझे अच्छा इंसान बनाया। मुझे ऑन स्क्रीन 6 साल की बच्ची के पिता का किरदार निभाने का एक्सपीरियंस मिला। मुझे लगता है कि मैं रियल लाइफ में भी फादरहुड के लिए तैयार हूं।'