फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता बनने से पहले गैराज में काम करते थे धर्मेंद्र, पुराने दिन याद कर हुए भावुक

Sat, 08 Feb 2020 01:59 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र उम्र के इस पड़ाव में भी सभी के पसंदीदा अभिनेता हैं। धर्मेंद्र केवल अपनी ही पीढ़ी के लोगों की पसंद नहीं बल्कि आज की पीढ़ी के पसंदीदा अभिनेता भी हैं। धर्मेंद्र आज किसी भी मुकाम पर हों लेकिन वो अपने शुरुआती दिनों को कभी भी नहीं भूलते हैं। धर्मेंद्र कई बार अपनी शुरुआती दिनों को याद कर भावुक हो जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : Social Media
हाल ही में ऐसा ही कुछ एक बार फिर से हुआ है। धर्मेंद्र ने अपने पुराने दिनों को याद किया है। इतना ही नहीं धर्मेंद्र ये याद करते-करते भावुक भी हो गए। उन्होंने अपने उन दिनों को याद किया जब वो एक सफल अभिनेता नहीं थे। उस दौरान वो अपनी गुजर-बसर कैसे किया करते थे। धर्मेंद्र ये सब याद कर रहे थे इंडियन आइडल के सेट पर।
विज्ञापन

3 of 5
आदित्य नारायण और धर्मेंद्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दरअसल हाल ही में धर्मेंद्र इंडियन आइडल 11 के सेट पर पहुंचे थे। जहां एक प्रतिभागी ने साल 1976 में आई धर्मेंद्र की फिल्म 'चरस' का गाना 'कल की हसीन मुलाकात के लिए' गाया। इस गाने को सुन धर्मेंद्र अपने पुराने दिनों में चले गए। धर्मेंद्र ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा, 'शुरुआती दिनों में, मैं एक गैराज में रहा करता था क्योंकि मुंबई में रहने के लिए मेरे पास कोई घर नहीं था। मुंबई में गुजर-बसर करने के लिए मैं एक ड्रिलिंग फर्म में काम करता था जहां मुझे 200 रुपये मिलते थे, कुछ और पैसा कमाने के लिए मैं ओवरटाइम भी करता था'।

4 of 5
Dharmendra - फोटो : Social Media
इन बातों को याद कर धर्मेंद्र शो के सेट पर भावुक हो गए। धर्मेंद्र के इंडियन आइडल में आने पर सभी प्रतिभागियों ने उन्हीं की फिल्म के गानों पर परफॉर्म किया। धर्मेंद्र 70-80 के दशक के अभिनेता हैं। उस दौर में धर्मेंद्र का सिक्का चला करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा कक्कड़, आदित्य नारायण और धर्मेंद्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं धर्मेंद्र ने शो के सेट पर आकर शो के जज और सभी कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती भी की। शो में नेहा और आदित्य की शादी को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। जिसमें अपना योगदान देते हुए धर्मेंद्र ने दोनों को आशीर्वाद भी दिया। जिसकी तस्वीर सोनी टेलीविजन ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की थी। वहीं नेहा ने भी इस तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा कर लिखा था, 'Hehehe…Dharam Ji. LOL!'

पढ़ें: शादी की खबरों के बीच हाथों में चूड़ा पहने दिखीं नेहा कक्कड़, पोस्ट कर बताई क्या है सच्चाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें