टीवी रियल्टी शो 'बिग बॉस' को सबसे पहले होस्ट करने वाले एक्टर अरशद वारसी ने शो को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने इस शो को डाउन मार्किट बताया है। चलिए आपको बताते हैं शो को डाउन मार्किट बताने की पीछे की वजह...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Bigg Boss
बिग बॉस की शुरुआत 2006 में हुई थी और शो के पहले होस्ट अरशद वारसी थे। लेकिन किसी कारणवश अरशद से ये शो छीन लिया गया था और आज भी 'सर्किट' को ये बात परेशान कर रही है। शायद इसलिए उन्होंने शो को गिराने वाली कई बड़ी-बड़ी बातें बोलीं।
विज्ञापन
3 of 5
Arshad Warsi
अरशद ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि इस बार बिग बॉस 11 में बेकार की चीजें दिखाकर शो की टीआरपी बढ़ाई जा रही है। हालांकि अरशद ने ये भी बताया कि उन्होंने इस सीजन को बिल्कुल भी देखा नहीं है और वो लोगों के शो पर आ रहे विचार को लेकर ये बात कह गए हैं।
4 of 5
Salman Khan
अरशद यहीं नहीं रुकते हैं शो की और बुराई करते हुए उन्होंने कहा कि शो का कंटेंट दर्शकों के लिए नकारात्मक है जो उन्हें पीछे की ओर धकेल रहा है। अरशद ने दर्शकों को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उन्हें भी बिग बॉस के घर में लड़ाई-झगड़ा और गाली-गलौज पसंद हैं।
बता दें कि हाल ही में दिवाली पर आने वाली फिल्म 'गोलमाल अगेन' की टीम बिग बॉस के घर आई थी लेकिन अरशद वारसी इस शो से नदारद थें। अभी फिलहाल बिग बॉस का 11वां सीजन चल रहा है। प्रियंक, जुबैर, शिवानी दुर्गा और पड़ोसन लुसिंडा शो से बाहर हो चुकी हैं।