फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा में छुट्टियां बिताते दुर्घटनाग्रस्त हुआ यह अभिनेता, डॉक्टर ने दी छह हफ्ते तक आराम करने की सलाह

Thu, 20 Aug 2020 08:15 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन बिजलानी - फोटो : इंस्टाग्राम
लोकप्रिय अभिनेता अर्जुन बिजलानी इस वक्त अपने परिवार के साथ गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं। जल्द ही वह अपने घर वापस भी लौटने वाले थे लेकिन, दुर्भाग्यवश वह एक छोटी सी दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। दरअसल, बीच पर घूमते हुए अचानक से उनका पैर दो पत्थरों के बीच में आ गया। इस वह से उनके पैरों में खिंचाव आ गया है। उन्होंने तुरंत डॉक्टर से संपर्क किया और इलाज में डॉक्टर ने उन्हें फिलहाल छह हफ्तों के लिए आराम करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

2 of 5
अर्जुन बिजलानी - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन अपने परिवार के साथ पिछले कुछ समय से गोवा में छुट्टियां बिता रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय रहते हैं और अपने प्रशंसकों के लिए अपने दिन भर की गतिविधियों की पूरी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। हाल ही में वह अपने परिवार के साथ अच्छा समय बता रहे थे लेकिन अचानक से उनके साथ यह दुर्घटना घट गई।
विज्ञापन

3 of 5
अर्जुन बिजलानी
अपनी हालत के बारे में बात करते हुए अर्जुन ने जानकारी दी है कि उनकी छुट्टियां खत्म हो चुकी हैं लेकिन वह दुर्घटना के शिकार हो गए हैं। अर्जुन ने अपने बयान में बताया कि उनके पैरों में खिंचाव आ गया है जिस कारण से डॉक्टर ने उन्हें बिस्तर पर ही छह हफ्तों तक आराम करने की सलाह दी है।

4 of 5
अर्जुन बिजलानी - फोटो : ट्विटर
अर्जुन ने कहा है कि समंदर के किनारे बारिश के कारण बहुत फिसलन हो गई थी इसलिए घूमते हुए अचानक से उनका पैर फिसल गया और दो पत्थरों के बीच में आ गया। इस वजह से उनके पैर में अब खिंचाव आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अर्जुन बिजलानी - फोटो : ट्विटर
यह घटना बीते मंगलवार की है। अर्जुन को अंतिम बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'स्टेट ऑफ सीज: 26/11' में मेजर निखिल मणिकृष्णन के किरदार में देखा गया है। इस सीरीज को दर्शकों और समीक्षकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें