एक्टर आमिर अली और एक्ट्रेस संजीदा शेख टीवी के चर्चित कपल्स में से एक हैं। पिछले कुछ समय से चर्चा थी कि आमिर अली और उनकी पत्नी संजीदा शेख के रिश्ते में दूरियां आ गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब आमिर अली और उनकी पत्नी का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया है। हालांकि अभी आमिर या उनकी पत्नी संजीदा ने इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि यह कपल अपने तलाक के बारे में किसी तरह का कोई स्टेटमेंट नहीं देना चाहता है और अपने रिश्ते की बीच की सभी बातों को निजी रखना चाहता है।