एक्टर शिवाजी साटम को आज कौन नहीं जानता ? एसीपी प्रद्युमन के किरदार में शिवाजी करीब 19 सालों से टीवी और लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। शिवाजी साटम की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि जब उनकी मौत की अफवाह उड़ी तो फैंस पागल से हो गए थे और शिवाजी के पास फोन कॉल्स और मैसेजेस का अंबार लग गया था।
विज्ञापन
2 of 6
शिवाजी साटम
शिवाजी साटम सीआईडी के सबसे पुराने कलाकार हैं। अपनी एक्टिंग और हुनर से उन्होंने एसीपी प्रद्युमन के किरदार को इतना यादगार बना दिया है कि उन पर अब जोक्स भी बनने लगे हैं। एसीपी के तेवर, दमदार डायलॉग डिलीवरी और 'कुछ तो गड़बड़ है दया' जैसे वन लाइनर के बच्चों से लेकर बूढ़े भी फैन हैं।
विज्ञापन
3 of 6
सलमान खान के साथ शिवाजी साटम
लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिवाजी साटम की फीस क्या है ? इस शो से वो कितना कमाते हैं ? जानकारी के मुताबिक, शिवाजी एक एपिसोड के एक लाख चार्ज करते हैं और महीने में इस शो के लिए सिर्फ 15 दिन ही काम करते हैं। जबकि बाकी के 15 दिन वो अपनी मराठी फिल्मों में काम करते हैं। यानि हिसाब लगाया जाए तो शिवाजी साटम महीने भर में 25 लाख से ऊपर की कमाई करते होंगे।
4 of 6
शिवाजी साटम
शिवाजी साटम तीन दशकों से भी ज्यादा समय से शोबिज इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक टीवी शो से की, जिसके बाद उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया। अनिल कपूर के साथ जहां वो फिल्म 'नायक' में नजर आए तो वहीं गोविंदा के साथ 'जिस देस में गंगा रहता है' जैसी फिल्म की। इसके बाद शिवाजी ने 'सीआईडी' में काम करना शुरु कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
शिवाजी साटम
1998 में शिवाजी ने 'सीआईडी' में आए लेकिन 2013 में उन्होंने फिल्मों में काम करने के चक्कर में शो छोड़ दिया। पर एसीपी की पॉपुलैरिटी और लोगों की जबरदस्त डिमांड के चलते उन्हें फिर से शो में लौटना पड़ा।
वहीं शो में दया और अभिजीत का किरदार निभाने वाले और एसीपी प्रद्ययुमन के करीबी, दया और अभिजीत भी इस शो से लाखों रुपए कमाते हैं। बच्चों से लेकर लड़कियां तक इन दोनों की बड़ी फैन हैं।