फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aashika Bhatia: क्या आशिका भाटिया ने छोड़ा ग्लैमरस वर्ल्ड का मोह? 'मोटी-भैंस' कहकर लोगों ने किया था ट्रोल

Fri, 11 Nov 2022 10:25 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aashika Bhatia: क्या आशिका भाटिया ने छोड़ा ग्लैमरस वर्ल्ड का मोह? 'मोटी-भैंस' कहकर लोगों ने किया था ट्रोल
विज्ञापन
1 of 4
Aashika Bhatia - फोटो : सोशल मीडिया
सेलेब्स अक्सर सोशल मीडिया पर फैट शेमिंग का शिकार होते रहते हैं। यूजर्स अक्सर 'मोटी, भैंस और फैटसो' जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर उन्हें ट्रोल कर रहते हैं। हालांकि, ट्रोलिंग की वजह से कुछ एक्टर्स हिम्मत हार जाते हैं। वहीं कुछ, इससे डील करना सीख जाते हैं। ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं आशिका भाटिया, जिन्हें वजन बढ़ने की वजह से ट्रोलिंग का सामने करना पड़ा था। लेकिन, आशिका ने इन कमेंट्स का खुद पर निगेटिव असर नहीं होना दिया और एक बड़ा फैसला लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
आशिका भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बीते दिनों आशिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के जरिए आशिका ने यह बताने कि कोशिश की थी कि वजन बढ़ने की वजह से उन्हें किस तरह के कमेंट्स का सामना करना पड़ा था। इसके कुछ समय बाद आशिका ने एक और वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन लुक दिखा हर किसी को हैरान कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने वीडियो में अपनी फैट टू फैब वाली जर्नी भी शेयर की। 

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस की हालत खराब, न अक्षय और न ही जान्हवी बचा पाए साख, क्या ऊंचाई दिखा पाएगी कमाल?
विज्ञापन

3 of 4
आशिका भाटिया - फोटो : अमर उजाला मुंबई
आशिका के ट्रांसफॉर्मेशन का आलम ये हुआ कि वह देखते-ही-देखते सोशल मीडिया सेंसेशन बन गईं। इंस्टाग्राम पर उनके 5.8 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। बता दें कि आशिका 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी', 'मीरा', 'परवरिश.. कुछ खट्टी कुछ मीठी' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्हें सलमान खान और सोनम कपूर जैसे स्टार्स के साथ 'प्रेम रतन धन पायो' में भी काम किया है। हालांकि, कुछ समय से वह पर्दे से दूर हैं, जिसकी वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने शायद इंडस्ट्री छोड़ दी है। 

यह भी पढ़ें: रॉकेट गैंग के प्रीमियर में लगा सितारों का जमावड़ा, अर्जुन कपूर से लेकर कार्तिक आर्यन तक हुए शामिल
विज्ञापन

4 of 4
आशिका भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे तो आशिका सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो रही हैं। हालांकि, अभिनेत्री टीवी इंडस्ट्री से दूरी बनाती जा रही हैं। इसके पीछे का कारण क्या है, यह तो अभी तक पता नहीं चल पा रहा है। लेकिन रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आशिका को उनके मुताबिक रोल्स नहीं मिल रहे हैं। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि आशिका अब टीवी में काम नहीं कर चाहतीं। हालांकि, असली वजह क्या है यह तो अभी तक पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें: चार दशक तक बॉलीवुड पर राज करने वाली माला सिन्हा 'नाक' के कारण हुई थीं रिजेक्ट, फिर यूं पलटी किस्मत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें