आरती सिंह
- फोटो : Instagram
‘बिग बॉस’ के किन प्रतिभागियों के साथ आप अब भी जुड़ी हुई हैं? और क्या घर के अंदर वाले झगड़े अब समाप्त हुए?
घर में मेरी किसी के साथ कोई जाती दुश्मनी नहीं थी। आज भी मैं किसी के बारे में सोच कर कुछ बुरा नहीं सोचती हूं और कभी सोचूंगी भी नहीं। और हां! मैं बिग बॉस के काफी लोगों से अब भी जुड़ी हुई हूं। रश्मि देसाई, शेफाली बग्गा पारस छाबड़ा सब संपर्क में हैं। मेरा हिसाब बहुत साफ है कि जो मुझे प्यार देता है मैं बदले में उन्हें भी प्यार देती हूं।