छोटे पर्दे के 'एक चाभी है पड़ोस मेें', 'यहां मैं घर घर खेली' और 'जीत गई तो पिया मोरे' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकीं खूबसूरत अदाकारा सुहासी धामी 28 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाती हैं। सुहासी धामी ने टीवी के कई सीरियल्स में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों को हमेशा जीता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Suhasi Dhami
- फोटो : social media
सुहासी धामी उस समय से काफी चर्चा में हैं जबसे उन्होंने टीवी सीरियल ‘आप के आ जाने से’ में मुख्य भूमिका निभाई है। गौरतलब है कि सुहासी धामी इस सीरियल में 42 साल की ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं, जिसमें उनकी 15 साल की बेटी होती है और 24 साल का एक लड़का उनसे प्यार करने लगता है।
विज्ञापन
3 of 4
Suhasi Dhami
- फोटो : social media
‘आप के आ जाने से’ सीरियल की शुरुआत से सुहासी धामी ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। दर्शकों ने सीरियल में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद भी किया है। बात करें सुहासी धामी की निजी जिंदगी को तो हिंदी सीरियल्स से पहले वह साउथ की फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
सुहासी धामी छोटे पर्दे पर अभिनय करने से काफी खुश हैं। वह मीडिया के सामने ये बोल चुकी हैं कि वह कभी फिल्मों की तरफ इसलिए नहीं गईं क्योंकि उन्हें छोटा पर्दा हमेशा पसंद आया है। सुहासी को आप सभी ने 'आज की हाउसवाइफ है सब जानती है', 'माय गोल्डन होम', 'होम स्वीट होम', 'रात होने को है' जैसे सीरियल्स में देखा होगा।