अगर इस घटना को गंभीर तरीके से लें तो सलमान बिग बॉस में घर के नए होस्ट को ट्रेंड कर रहे हैं।
ओह हो...इतना सीरियसली न लें, सलमान कहीं नहीं जा रहे लेकिन वो एक नए सदस्य को शो की होस्टिंग सिखा रहे हैं।
बात हो रही है सलमान के भांजे आहिल की। हाल ही में आहिल अपनी मां अर्पिता और पिता आयुष शर्मा के साथ 'बिग बॉस' के सेट पर अपने मामा सलमान से मिलने पहुंच गए।
Trending Videos
विज्ञापन
Bigg Boss को मिलने वाला है नया होस्ट, जानिए उसके बारे में
2 of 5
सलमान आहिल को गोद में लेकर बड़े ही प्यार से 'बिग बॉस' कैसे होस्ट किया जाता है, सिखाते नजर आए। सलमान आहिल को गोद में लेकर उसके साथ खेलते नजर आए।
विज्ञापन
Bigg Boss को मिलने वाला है नया होस्ट, जानिए उसके बारे में
3 of 5
सिर्फ इतना ही नहीं वो माइक पर आहिल को बिग बॉस की ओपनिंग लाइन सिखाने लगे। ये वही लाइन थी जो अक्सर वो एपिसोड की शुरुआत में बोलते हैं।
Bigg Boss को मिलने वाला है नया होस्ट, जानिए उसके बारे में
4 of 5
इस दिन सेट पर आहिल, अर्पिता और आयुष के अलावा निर्देशक-निर्माता करण जौहर, कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज भी मौजूद थीं।