फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: घरवालों के झगड़ों को सुलझाने के लिए आ रहे हैं भोजपुरिया किंग रवि किशन? भाईजान की लेंगे जगह

Sat, 02 Nov 2024 10:29 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ravi Kishan: हालांकि, अब खबर है कि शो में रवि किशन भी शामिल होने वाले हैं और बिग बॉस सीजन 18 में सह-मेजबान के रूप में सलमान खान के साथ शामिल होने वाले हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
1 of 5
रवि किशन, सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
'बिग बॉस' के हर सीजन में सलमान खान स्पेशल एपिसोड की मेजबानी करते नजर आते हैं और प्रतियोगियों को कुछ कड़वे सच से रूबरू कराते हैं। ऐसा ही सीजन 18 में भी होने वाला है। हालांकि, अब खबर है कि शो में रवि किशन भी शामिल होने वाले हैं और बिग बॉस सीजन 18 में सह-मेजबान के रूप में सलमान खान के साथ शामिल होने वाले हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन

2 of 5
रवि किशन - फोटो : इंस्टाग्राम @ravikishann
शिवानी को सुनाई थी खरी-खोटी
इससे पहले, जब किशन ओटीटी रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में अनिल कपूर के साथ शामिल हुए थे, तो उन्होंने शिवानी कुमारी को सबक सिखाने के लिए सुर्खियां बटोरी थीं। अभिनेता ने कहा, "भाषा की हद में आप किसी को अपमानित तो नहीं कर सकती... तुम छेड़ती हो ये गलत है।" इससे शिवानी कुमारी की आंखों में आंसू आ गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
रवि किशन - फोटो : इंस्टाग्राम @ravikishann
बिग बॉस में पहले भी शामिल हो चुके हैं अभिनेता
रवि किशन अरशद वारसी द्वारा होस्ट किये गए बिग बॉस सीजन 1 में पहले रनर अप भी रहे थे। अभिनेता-राजनेता के बिग बॉस 18 में आने के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह भी पुष्टि नहीं हुई है कि अभिनेता अतिथि सह-मेजबान के रूप में दिखाई देंगे या सलमान खान के साथ मंच साझा करेंगे ।

4 of 5
रवि किशन - फोटो : इंस्टाग्राम @ravikishann
लोगों की मिली ऐसी प्रतिक्रिया
हालांकि, इस खबर ने फैंस के बीच उत्साह जरूर पैदा कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, 'रवि किशन क्या सलमान खान की जगह लेने वाले हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'रवि किशन भी सलमान खान की तरह प्रतियोगियों को सही सबक सिखाते हैं। उनके शो में आने से शायद सब बदल जाए।' एक और यूजर ने लिखा, 'अगर रवि किशन शो में आते हैं तो काफी मजा आएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
पूरी सुरक्षा में कर रहे हैं शूटिंग
बता दें कि सलमान खान इन दिनों पूरी सुरक्षा के बीच बिग बॉस 18 की शूटिंग कर रहे हैं। वही, अभिनेता अपनी आगामी फिल्म सिकंदर को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं।
 

Slumdog Millionaire: ऑस्कर विजेता 'स्लमडॉग मिलियनेयर' को मंच पर किया जा रहा रूपांतरित, एआर रेहमान ने जताई खुशी

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें