फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा को इतना गुस्सा क्यों आता है? ये रही 5 वजहें

Tue, 21 Mar 2017 02:20 PM IST
विनीता वशिष्ठ
विज्ञापन
1 of 6
कपिल शर्मा
कपिल टीवी जगत में कॉमेडी के बेताज बादशाह हैं लेकिन ये भी सच है कि कॉमेडी के अलावा कपिल कंट्रोवर्सी के भी उस्ताद हैं। सुनील ग्रोवर के साथ विवाद ने फिर साबित कर दिया है कि कपिल अपने गुस्सैल व्यवहार पर काबू नहीं पा पाए तो एक दिन पछताएंगे। 

यूं भी 5 लाख घूस देने वाले ट्वीट में पीएम को टैग करना हो या प्रियंका चोपड़ा पर सरेआम गुस्सा करने का मामला। कपिल शर्मा चाहे अनचाहे विवादों में आ ही जाते हैं। कहते हैं कि उनका गुस्सा इसके पीछे की असल वजह है। सवाल है कि दिखने में हंसोड़ कपिल  शर्मा को गुस्सा क्यों आता है?
विज्ञापन

कपिल शर्मा को गुस्सा क्यों आता है? ये रही 5 वजहें

2 of 6
Kapil Sharma
शराब का ज्यादा असर

कपिल शराब पीते हैं। शराब तो अधिकतर लोग पीते हैं लेकिन कपिल शर्मा शराब पीकर जिस तरह बहक जाते हैं, वैसा सबके साथ नहीं होता। कपिल शराब के नशे में भूल जाते हैं कि वो किससे और क्या बात कर रहे हैं। वो शराब पीकर अच्छे बुरे का फर्क भूल जाते हैं और यही चीज फ्लाइट में उनके साथ हुई जब वो सुनील ग्रोवर से उलझे।
विज्ञापन

कपिल शर्मा को गुस्सा क्यों आता है? ये रही 5 वजहें

3 of 6
कपिल शर्मा
जल्दी और तेज बोलना

कपिल शर्मा की खासियत है उनका स्टेज पर जल्दी औऱ तेज बोलना। लेकिन बोलने का यही अंदाज अगर ऑफ स्क्रीन पर भी हावी हो जाए तो कपिल की नेगेटिविटी बन जाता है। कैमरे के आगे जब वो जल्दी औऱ तेज बोलते हुए तंज कसते हैं तो सामने वाला हंसता है। लेकिन यही अंदाज वो रियल लाइफ में अपनाते हैं तो सामने वाला हर्ट हो जाता है। ऐसे कई वाकये हुए हैं जब कपिल के बोलने के अंदाज से उनके अपने रूठ गए औऱ कपिल मुसीबत में आ गए।

कपिल शर्मा को गुस्सा क्यों आता है? ये रही 5 वजहें

4 of 6
कपिल शर्मा
स्टारडम का नशा

ये सही है कि कपिल में टैलेंट है और वो इसी टैलेंट के दम पर स्टारडम तक पहुंचे हैं। लेकिन स्टारटडम का नशा उन पर जल्दी हावी हो जाता है और वो बड़े बड़ों को भी हड़का देते हैं। हालांकि बाद में उन्हें अफसोस होता है लेकिन तब तक देर हो चुकी होती है।
बिग ब़स के प्रतियोगी एजाज खान के साथ कपिल की लड़ाई जगजाहिर रही है जब एजाज ने आरोप लगाया था कि कपिल पर स्टारडम हावी हो गई है उन्होंने शूट करने के बावजूद ऐजाज का शो एयर नहीं किया।

इतना ही नहीं कृष्णा अभिषेक के साथ भी कपिल का झगड़ा हो चुका है। तब कृष्णा ने भी यही कहा था कि कपिल पर सफलता का नशा चढ़ गया है और वो दूसरे कॉमेडियन को कुछ नहीं समझते।
विज्ञापन

कपिल शर्मा को गुस्सा क्यों आता है? ये रही 5 वजहें

5 of 6
कपिल शर्मा
हाई टेंपरामेंट

कपिल भले ही टीवी पर  हंसोड़ की भूमिका में नजर आते हों लेकिन उन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आता है। याद कीजिए वो वाकया जब उन्हें प्रियका चोपड़ा के साथ एक अवार्ड फंक्शन में होस्ट करना था। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा मेकअप रूम में गई और बहुत देर बाद लौटी। लौटने के बाद उन्होंने कहा कि वो अभी भी तैयार नहीं है, तब कपिल ने गुस्सा होकर माइक और इयरफोन स्टेज पर ही फेंक दिए थे। उन्होंने ये तक नहीं सोचा कि प्रियंका एक महिला है और उनकी तबियत खराब हो सकती है।

कपिल के इस व्यवहार पर न केवल प्रियंका बल्कि आयोजकों ने भी काफी नाराजगी जाहिर की थी और कपिल को अपने व्यवहार पर माफी मांगनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल शर्मा को गुस्सा क्यों आता है? ये रही 5 वजहें

6 of 6
कपिल शर्मा
शो पर दादागिरी

कपिल अपने हर शो में महिलाओँ को लेकर अजीबोगरीब तंज करते हैं। उन पर आरोप लगते हैं कि वो मजाक उड़ाने के लिए बेढब  टाइप के लोगों और लड़कियों को आगे बैठाते हैं। एक बार आरोप भी लगे थे कि कपिल अपने शो में लोगों को बैठाने के लिए पैसे तक लेते हैं।

सचिन आचार्य नाम के एक शख्स ने आरोप तक लगाया था कि जब वो अपने दो बच्चों के साथ कपिल के शो में गए तो लगातार नौ घंटों तक उन्हें पीछे बिठाया गया और बाथरूम तक के लिए उठने नहीं दिया गया। कहा जाता है कि कपिल को पसंद नहीं कि लोग उनके शो के दौरान आते जाते रहें, इससे वो डिस्टर्ब हो जाते हैं। लेकिन कपिल का ये व्यवहार उनके शो की इमेज के लिए सही नहीं, ये बात कपिल को समझनी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें