फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में फ्लॉप साबित हुए थे ये एक्टर्स, छोटे परदे पर जाते ही बन गए सुपरस्टार

Sun, 27 Jan 2019 09:05 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
asif sheikh - फोटो : file photo

अभिनय की दुनिया में एक बार जिस कलाकार का सिक्का चमक जाता है उसके बाद वह हर जगह हिट साबित होता है चाहे उसमें छोटा परदा हो फिर बड़ा। जब बात बॉलीवुड की चलती है तो इस फील्ड में खाली अभिनय से ही नहीं बल्कि किसी भी कलाकार को हर एंगल से बारिकी से अवगत होना पड़ता है। खैर, यहां बात करेंगे उन टीवी सीरियल के सुपरस्टार की जो फिल्मी परदे पर खुद को बतौर अभिनेता साबित करने में नाकामयाब सबित हुए..... 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
भाभी जी घर पर हैं - फोटो : amar ujala

आसिफ शेख
यहां सबसे पहले बात करेंगे मशहूर सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' के लीड किरदार आसिफ शेख की। सीरियल में आसिफ 'विभूति नारायण मिश्रा' नामक व्यक्ति का किरदार बखूबी निभा रहे हैं। शो पिछले तीन साल से सुर्खियां बटोर रहा है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी आसिफ बॉलीवुड फिल्म 'तेरे मेरे सपने' में बतौर अभिनेता काम कर चुके हैं। उन्हें फिल्म करण-अर्जुन में फिल्मी दुनिया के दो सुपरस्टार खान सलमान और शाहरुख खान के साथ भी देखा गया था, लेकिन आसिफ बड़े परदे पर फिसड्डी साबित हुए तो वहीं टीवी की दुनिया में वह आज राज कर रहे हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
ronit roy

रोनित रॉय
रोनित रॉय की करियर की कहानी भी कुछ आसिफ शेख जैसी ही है। रोनित कभी सुपरहिट फिल्म 'जान तेरे नाम' में लीड किरदार में नजर आए थे। फिल्म से उन्होंने रातोंरात सुर्खियां बटोर ली थी। फिल्म के गाने भी सुपरहिट साबित हुए थे। लेकिन इसके बाद रोनित को इक्का-दुक्का फिल्मों में ही देखा गया था जिनमें वह बतौर सपोर्टिंग एक्टर नजर आए थे। लेकिन रोनित की किस्मत तब चमक गई जब उन्हें एकता कपूर के मशहूर और सुपरहिट सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में लोकप्रिय मिस्टर बजाज के किरदार मे ंदेखा गया। टीवी के दर्शक आज भी इस नाम को नहीं भूले हैं। बता दें कि रोनित आज भी फिल्मों में कभी इंस्पेक्टर तो कभी निगेटिव किरदार में  नजर आते हैं। 

4 of 5
aditya narayan

आदित्य नारायण
हिंदी सिनेमा में अपनी आवाज का जादू चलाने वाले गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। आदित्य ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट (गायकी और अभिनय)  अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्हें शाहरुख खान की 'परदेस' जैसी हिट फिल्म में बाल कलाकार के रूप में देखा गया था। इसके बाद आदित्य ने बतौर अभिनेता साल 2012 में फिल्म 'शापित' में अभिनय किया। फिल्म फ्लॉप हुई क्योंकि आदित्य बतौर अभिनेता खुद को साबित करने में नाकाम रहे। लेकिन अब आदित्य छोटे परदे पर होस्ट बन अपना नाम कमा रहे हैं। फिलहाल वह मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ajaz Khan

एजाज खान
आखिर में बात करेंगे टीवी और फिल्म अभिनेता एजाज खान की। एजाज फिल्म 'रक्त चरित्र' और 'अल्लाह के बंदे' जैसी फिल्मों में दिखाई दे चुके हैं। इतना ही नहीं टीवी पर एजाज खान मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' में भी तहलका मचा चुके हैं। टीवी सॉप में वह 'रहे तेरा आशीर्वाद' और 'कहानी हमारे महाभारत की' में भी अपने अभिनय को साबित कर चुके हैं। एजाज ने बड़े परदे पर चमकने के लिए खूब मेहनत की लेकिन छोटे परदे ने उन्हें बाहर निकलने ही नहीं दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें