फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#TenYearsChallenge 10 साल में इतनी बदल गईं ये 7 टीवी एक्ट्रेस, बस ये 2 हैं अनमैरिड

Wed, 16 Jan 2019 05:47 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
hina khan
देशभर में एक नया फीवर (10 साल चैलेंज)  चल रहा है खासकर टीवी जगत के सितारों में जो अपनी दस साल पुरानी (2009) तस्वीरें आज की तस्वीर से तुलना कर शेयर कर रहे हैं। इसकी शुरुआत कहां और कैसे हुई इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन कुछ टीवी एक्ट्रेस की ऐसी ही तस्वीरें हाथ लगी हैं जो टेन ईयर चैलेंज को कबूल कर रही हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
hina khan
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे अभिनेत्री हिना खान (31) की। हिना ने टीवी पर मशहूर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से टीवी पर दस्तक दी थी। इस सीरियल में अक्षरा सिंघानिया के नाम से मशहूर हुई थीं। आज 10 साल बाद वह एकता कपूर के मशहूर टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 में कोमोलिका का किरदार निभा रही हैं। इन दस सालों के बीच हिना खान कई टीवी रियलिटी शोज में हिस्सा ले चुकी हैं जिसमें खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस भी शामिल है। हिना खान ने अभी तक शादी नहीं की है। वह रॉकी नाम के एक शख्स के साथ रिलेशनशिप में हैं. 
विज्ञापन

3 of 8
jenifer
लिस्ट में दूसरा नाम आता है टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट (33) का जिन्होंने साल 2009 में टीवी सीरियल दिल मिल गए में डॉक्टर रिद्धिमा का किरदार निभाया था। अगर आज की बात करें तो जेनिफर टीवी इंडस्ट्री में हाइएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। लेकिन उनकी इस तुलनात्मक तस्वीर को देखकर लगता है कि वह पहले से और भी ज्यादा खूबसूरत हो गई हैं। 

4 of 8
divyanka tripathi
साल 2009 में लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी (34) ने टीवी शो इंतजार में काम किया था। वह इस वक्त टीवी जगत की सबसे बड़ी क्वीन मानी जाती है। इन दस सालों में दिव्यांका की खूबसूरती बढ़ती ही रही है और वह अब टीवी की मशूहर सीरियस ये है मोहब्बतें में लीड किरदार में नजर आती हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
divyanka tripathi
जेनिफर विंगेट (34) ही नहीं बल्कि साल 2009 में आए सीरियल दिल मिल गए में टीवी अभिनेत्री दृष्टि धामी ने एक डॉक्टर मुस्कान का किरदार निभाया था। दृ्षि को मशहूर शो मधुबाला में भी देखा गया था। दृष्टि अपनी खूबसूरती के लिए टीवी जगत में बहुत मशहूर हैं।
विज्ञापन

6 of 8
sanya irani
सानया ईरानी टीवी ही नहीं बल्कि फिल्म एक्ट्रेस भी हैं। उन्हें आमिर खान की हिट फिल्म फना में देखा गया था। उन्हें मशूहर टीवी शो मिले जब हम तुम (2008) में देखा गया था। इस शो से ईरानी ने अपनी खूबसूरती के चलते रातोंरात प्रसिद्धि पा ली थी। सान्या की ऊम्र 36 साल है।
विज्ञापन

7 of 8
kyrstal
बात करेंगे एक और टीवी अभिनेत्री क्रिश्टिल डिसूजा (30) की जो बीते वर्ष टीवी सीरियल बेलन वाली बहू में लीड रोल में नजर आई थीं। लेकिन अगर उनके बीते 10 वर्ष पहले करियर की बात करें तो वह टीवी सीरियल किस देश में है दिल मेरा में मुख्य नायिका बनी थीं। टीवी की अभिनेत्रियों में क्रिश्टिल की खूबसूरती सबसे अच्छी मानी जाती है। बता दें कि क्रिश्टिल को अभी तक कोई पार्टनर नहीं मिला है।
विज्ञापन

8 of 8
rubina dialik
आखिर में बात करेंगे 31 वर्षीय टीवी मशहूर अभिनेत्री रुबीना डायलिक की जो फिलहाल टीवी सीरियल शक्ति अस्तित्व के एहसास की में नजर आ रही हैं। लेकिन आज से 10 साल पहले वह टीवी सीरियल छोटी बहू में दिखाई दी थीं। ऐसे में इन 10 सालों के लंबे अंतराल में उनका ऑनस्क्रीन लुक बदलता रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें