फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanushree Dutta: सलमान के बिग बॉस के ऑफर को तनुश्री दत्ता ने हर बार ठुकराया, कहा- 'इतनी सस्ती नहीं हूं कि...'

Mon, 15 Sep 2025 07:08 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tanushree Dutta On Bigg Boss Offer: हाल ही में तनुश्री दत्ता ने खुलासा किया है कि उन्हें कई बार बिग बॉस से ऑफर आया, हालांकि उन्होंने हर बार मना कर दिया।
विज्ञापन
1 of 5
तनुश्री दत्ता - फोटो : एक्स
अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने हाल ही में बिग बॉस को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया है कि उन्हें पिछले 11 वर्षों से बिग बॉस में भाग लेने की पेशकश की जा रही है। हालांकि उन्होंने इसमें हिस्सा लेने से लगातार इनकार किया है। शो में हिस्सा लेने के लिए उन्हें 1.65 करोड़ रुपये की पेशकश की गई। उन्होंने कहा कि निर्माता चाहे उन्हें चांद भी ऑफर करें तो भी वह रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनेंगी।
विज्ञापन

2 of 5
तनुश्री दत्ता - फोटो : ANI
परिवार के साथ नहीं रहतीं तनुश्री
बॉलीवुड ठिकाना से बातचीत में तनुश्री ने बताया कि उनके लगातार मना करने के बावजूद, मेकर्स हर साल उन्हें शो में हिस्सा लेने के लिए कहते हैं। वह उन्हें समझाती हैं कि वह ऐसी जगह कभी नहीं रह सकतीं। उन्होंने आगे कहा कि वह अपने परिवार के साथ भी नहीं रहतीं, क्योंकि हर किसी को अपनी जगह चाहिए होती है।
विज्ञापन

3 of 5
तनुश्री दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamtanushreeduttaofficial
ज्यादा पैसों की पेशकश की गई
तनुश्री दत्ता ने कहा 'उन्होंने मुझे शो में भाग लेने के लिए 1.65 करोड़ रुपये की पेशकश की। उन्होंने एक दूसरी बॉलीवुड अभिनेत्री को भी इतनी ही राशि दी थी, वह भी मेरे स्तर की अभिनेत्री थीं। बिग बॉस से जुड़े एक व्यक्ति ने मुझसे कहा कि वह ज्यादा पैसे की पेशकश कर सकते हैं, लेकिन मैंने इनकार कर दिया।'
अभिनेत्री ने कहा कि बिग बॉस में पुरुष और महिलाएं एक ही बिस्तर पर सोते हैं और एक ही जगह पर लड़ते हैं। इस तरह की चीजें वह कभी नहीं कर सकतीं।

यह खबर भी पढ़ें: Varun-Janhvi: AI के प्रयोग पर वरुण-जान्हवी ने जताई चिंता, कहा- 'ऐसे दौर में पहुंच जाएंगे, जहां कलाकारों की...'

4 of 5
तनुश्री दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamtanushreeduttaofficial
खान-पान को लेकर सजग हैं अभिनेत्री
दत्ता ने कहा 'मैं अपने खान-पान को लेकर भी बहुत सजग हूं। वह कैसे सोच सकते हैं कि मैं ऐसी लड़की हूं जो एक रियलिटी शो के लिए एक लड़के के साथ एक ही बिस्तर पर सोएगी? मैं इतनी सस्ती नहीं हूं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे मुझे कितने करोड़ देते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तनुश्री दत्ता-इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया
तनुश्री दत्ता का काम
तनुश्री दत्ता ने 2005 में इमरान हाशमी और सोनू सूद के साथ फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
इसके बाद, उन्होंने 'ढोल', 'भागम भाग', '36 चाइना टाउन' और 'गुड बॉय, बैड बॉय' जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें