फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamannaah Bhatia: फिल्मों में अभिनय के अलावा इन कामों के लिए मशहूर हैं तमन्ना, सरकारी अभियान का भी हैं हिस्सा

Tue, 15 Apr 2025 05:11 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tamannaah Bhatia Work: अभिनेत्री तमन्ना भाटिया साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय करती हैं। वह टीवी सीरिज में भी काम करती हैं। अभिनय के अलावा तमन्ना भाटिया कई दूसरे काम भी करती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम @tamannaahspeaks
तमन्ना भाटिया की फिल्म 'ओडेला 2' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसी को लेकर तमन्ना भाटिया सुर्खियों में हैं। उनकी ये फिल्म तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। तमन्ना भाटिया ने साउथ की फिल्मों में काम करने के अलावा कई हिंदी फिल्मों जैसे 'बबली बाउंसर', 'एंटरटेनमेंट', 'हिम्मतवाला' और 'वेदा' में काम किया है। तमन्ना ने फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरीज में भी काम किया है। इस खबर में हम जानेंगे कि तमन्ना भाटिया अभिनय के अलावा और क्या-क्या करती हैं?
विज्ञापन

2 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks
कई कंपनियों की ब्रांड एंबेसडर हैं तमन्ना भाटिया 
साउथ और बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री कई नेशनल और इंटरनेशनल प्रोडक्ट की ब्रांड एंबेसडर हैं। कई ब्रांड के लिए वह मॉडलिंग भी करती हैं। इससे उनकी अच्छी खासी कमाई होती है। वह कोल्ड ड्रिंक, साबुन, टीवी चैनल, ज्वैलरी और ब्यूटी प्रोडक्ट की ब्रांड एंबेसडर रह चुकी हैं। 
Shanaya Kapoor: आदर्श ने शनाया कपूर की इस बात के लिए की तारीफ, साझा किया 'तू या मैं' में काम करने का अनुभव
विज्ञापन

3 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : एक्स
सामाजिक कार्यों में हिस्सा 
तमन्ना भाटिया सामाजिक कार्यों में भी हिस्सा लेती हैं। वह साल 2016 में भारत सरकार के अभियान 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का हिस्सा बनीं। वह इस अभियान की ब्रांड एंबेसडर हैं। इस अभियान का हिस्सा बनने से पहले तमन्ना भाटिया ने सामाजिक कारणों से इसका समर्थन किया था। इस अभियान का मकसद लड़कियों के कल्याण, शिक्षा और सशक्तिकरण पर ध्यान देना है।
'नादानियां' पर इब्राहिम की दादी शर्मिला टैगोर ने रखी राय, कहा- 'वो हैंडसम हैं लेकिन उनकी फिल्म...'

4 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम @tamannaahspeaks
लेखिका भी हैं तमन्ना भाटिया
कई प्रतिभाओं की धनी तमन्ना भाटिया किताब 'बैक टू द रूट्स' की लेखिका हैं। यह किताब सेहत पर आधारित है। तमन्ना ने इस किताब को 31 अगस्त 2021 को लॉन्च किया था। यह किताब अमेजन पर ट्रेंडिंग में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks
सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स
तमन्ना भाटिया के फैंस साउथ के साथ-साथ उत्तर भारत में हैं। अगस्त 2024 में तमन्ना भाटिया के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बहुत ज्यादा फॉलोवर्स थे। वह सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली तेलुगु एक्ट्रेस बनीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें