फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taha Shah Badussha: जन्मदिन पर दिखा ताहा शाह बदुशा का शायराना अंदाज, बोले- एक बार देख लीजिए...दीवाना बना दीजिए

Tue, 19 Nov 2024 07:36 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ताजा शाह बदुशा के लिए साल 2024 बेहद खास रहा है। हीरामंडी में उनके किरदार को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। 19 नवंबर को अभिनेता ने मीडियाकर्मियों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
1 of 5
ताहा शाह बदुशा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ताहा शाह बदुशा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी अदाकारी से उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। 19 नवंबर को उन्होंने मीडियाकर्मियों के साथ खास अंदाज में अपना जन्मदिन मनाया। सफेद शर्ट ब्लू जींस और सफेद जूतों में ताहा बेहद हैंडसम लग रहे थे। 
विज्ञापन

2 of 5
ताहा शाह बदुशा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मीडियाकर्मियों को लगाया गले
अपने जन्मदिन पर ताहा जैसे ही घर से बाहर निकले तो पहले से मौजूद मीडियाकर्मियों ने उन्हें बधाइयां देनी शुरू कर दीं। ताहा भी खुले दिल से सभी को गले लगाते हुए धन्यवाद दिया। इसके बाद उन्होंने मीडिया के लोगों के साथ अपने बर्थडे को खास बनाते हुए केक काटा और एक-एक करके सभी को खिलाया। 
विज्ञापन

3 of 5
ताहा शाह बदुशा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संघर्ष के दिनों को किया याद
उन्होंने कहा कि पिछले साल से ज्यादा अच्छा आने वाला साल होगा। उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा कि साल 2011 में मैं यशराज स्टूडियो के बाहर बैठा रहता था और उस समय जो भी निर्देशक आते थे तो मैं उनकी गाड़ी में अपनी सीवी डाल देता था। उन्होंने आगे मीडिया कर्मियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं जो कुछ भी हूं आपकी वजह से हूं। 

4 of 5
ताहा शाह बदुशा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ताहा ने दिखाया शायराना अंदाज
जन्मदिन वाले दिन ताहा का शायराना अंदाज भी देखने को मिला। जब वहां मौजूद लोगों ने उनसे हीरामंडी वाली शायरी बोलने को कहा तो वह इनकार नहीं कर सके। उन्होंने ताजदार बलोच  वाले अंदाज में कहा, एक बार देख लीजिए...दीवाना बना दीजिए...जलने को है तैयार हम परवाना बना दीजिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताहा शाह बदुशा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हीरामंडी से मिली शोहरत
ताहा शाह ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म लव का द एंड से की थी। यह फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वह गिप्पी नाम की फिल्म में दिखे थे, लेकिन उन्हें खास पहचान इस साल आई वेब सीरीज हीरामंडी से मिली। इस शो में उन्होंने ताजदार बलोच नाम के शख्स का किरदार निभाया था। दर्शकों को उनका अभिनय काफी ज्यादा पसंद आया था।  
Nayanthara-Dhanush: अब धनुष के पिता ने चलाए बयानों के तीर; नयनतारा के लिए कहा- पीठ पीछे बोलने वालों के लिए…
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें