'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो फैंस के दिलों में अपनी जगह बना चुका है। इस शो की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ती जा रही है। हाल ही में शो में दिखाया गया कि काफी समय के बाद बाद बाघा को अपना खोया हुआ प्यार बावरी वापस मिली है। इसी के साथ एक्ट्रेस नवीना वाडेकर ने बावरी के किरदार के साथ तारक मेहता में अपनी नई शुरुआत की है और दयाबेन यानी दिशा वकानी ने उनका शो में स्वागत किया है। खबरें आ रही हैं कि दिशा की भी इस शो में वापसी की बात चल रही है।