फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishan Kumar: पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुए टी-सीरीज के कृष्ण कुमार, मैच फिक्सिंग केस में है नाम

Wed, 31 Jul 2024 12:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बीते दिनों दिल्ली की अदालत ने 24 साल पुराने इस मैच फिक्सिंग केस में आरोप तय किए और कहा कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच का वह मैच फिक्स था। मामले में चार लोगों के खिलाफ आरोप तय हुए। 
विज्ञापन
कृष्ण कुमार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार के भाई व अभिनेता कृष्ण कुमार आज दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुए। वे 24 साल पुराने मैच फिक्सिंग केस के सिलसिले में कोर्ट में पेश हुए। कृष्ण कुमार टी-सीरीज के सह-मालिक हैं। कृष्ण कुमार पर साल 2000 के हैंसी क्रोनिए मैच फिक्सिंग केस में आरोप तय हैं। उनके अलावा तीन और लोगों पर भी आरोप तय हैं। बता दें कि साल 2000 में दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच मैच हुआ था, जो फिक्स था। इसमें दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिए का नाम भी सामने आया था।

विज्ञापन

Pax Jolie-Pitt Accident: हादसे का शिकार हुए ब्रैड पिट-एंजेलीना जोली के बेटे पैक्स, लोगों को लगा था मर चुके हैं

चार लोगों पर आरोप तय
बीते दिनों दिल्ली की अदालत ने 24 साल पुराने इस मैच फिक्सिंग केस में आरोप तय किए और कहा कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच का वह मैच फिक्स था। मामले में चार लोगों के खिलाफ आरोप तय हुए। इनमें मुख्य साजिशकर्ता सट्टेबाज संजीव चावला, राजेश कालरा,  सुनील दारा उर्फ बिट्टू और टी-सीरीज के सह-मालिक कृष्ण कुमार के नाम आए। इस केस एक आरोपी साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिए की 2002 में एक विमान दुर्घटना में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन



2000 में दर्ज की गई थी एफआईआर
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक आज बुधवार को कृष्ण कुमार की दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी हुई। उन्हें अदालत के बाहर देखा गया। बता दें कि इस कुख्यात मैच फिक्सिंग के मामले की एफआईआर दिल्ली पुलिस ने मार्च 2000 में दर्ज की थी। जांच में करीब 13 साल लग गए। साल 2013 में तत्कालीन पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार के नेतृत्व में इस मामले में चार्जशीट दाखिल की गई।
Salman Khan: गोविंदा की वजह से मिली थी सलमान खान को फिल्म 'जुड़वा', 'पार्टनर' को लेकर डेविड धवन का खुलासा
   
फिल्मों में नजर आ चुके हैं कृष्ण कुमार
कृष्ण कुमार कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 1995 में आई फिल्म 'बेवफा सनम' में कृष्ण कुमार,  शिल्पा शिरोडकर, अरुणा ईरानी और शक्ति कपूर जैसे सितारों के साथ नजर आए। कृष्ण कुमार टी सीरीज के एमडी और निर्माता-निर्देशक भूषण कुमार के चाचा हैं। बीते दिनों कृष्ण कुमार पर दुखों का पहाड़ टूटा। उनकी 21 वर्षीय बेटी तिशा का निधन हो गया। तिशा कैंसर से जूझ रही थीं और जर्मनी में उनका उपचार चल रहा था।
Ramayan: 'रामायण' के लिए मुंबई में बन रहे 12 बड़े सेट? पौराणिक दुनिया को जीवंत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे नितेश
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें