सुरेश गोपी
- फोटो : इ्ंस्टाग्राम @sureshgopi
कोल्लम में शुरुआती पढ़ाई-लिखाई करने के बाद सुरेश गोपी ने जूलॉजी में बीएससी की डिग्री हासिल की। इसके बाद अंग्रेजी साहित्य में एमए किया। सुरेश गोपी के तीन छोटे भाई हैं, जिनके नाम- सुभाष गोपी, सुनील गोपी और सानिल गोपी हैं। उनकी पत्नी का नाम राधिका नायर है, जिनसे उन्होंने 1990 में शादी की थी। दोनों पांच बच्चों के माता-पिता हैं। सुरेश गोपी की प्रमुख फिल्मों में 'मणिचित्राथजू', 'ध्रुवम', 'इन्नाले', 'इरुपथम', 'नूट्टांडु', 'थेंकासीपट्टनम', 'केरल कैफे', 'गरुडन', 'पथराम', 'ए नॉर्दर्न स्टोरी ऑफ वैलोर', 'कमिश्नर' शामिल हैं। सुरेश ने 'राष्ट्रम', 'युवाथुरकी', 'सत्यप्रथिंजा', 'पथाका' और 'जनाधिपथ्यम' फिल्म में नेता का किरदार निभाया था।