सुरभि ज्योति और सुमित सूरी
- फोटो : इंस्टाग्राम- @surbhijyoti
सुरभि और ज्योति के अलग-अलग कमरे
अभिनेत्री सुरभि ज्योति ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें और उनके पति सुमित को वर्क फ्राम होम करना पड़ता है, इसलिए वो अलग-अलग कमरे में रहते हैं। एक्ट्रेस ने कहा, ‘सुमित घर से काम करता है और मैं भी घर से ही काम करती हूं, जब मेरी शूटिंग नहीं होती है। हमें बाहर जाने का कोई शौक नहीं है, हम घर पर रहकर बहुत खुश हैं। हमारे घर में, हमारे पास पसंद के अलग-अलग कमरे हैं।’