फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSKTK Collection Day 1: डबल डिजिट तक भी नहीं पहुंची वरुण की फिल्म, 'सनी संस्कारी..' ने पहले दिन की इतनी कमाई

Thu, 02 Oct 2025 08:24 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 1 Collection: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म ने पहले दिन अच्छी शुरुआत की है।
विज्ञापन
1 of 5
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : अमर उजाला
आज 02 अक्तूबर को वरुण धवन और जान्हवी कपूर की अदाकारी वाली फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' रिलीज हुई है। फिल्म की रिलीज से पहले काफी चर्चा थी। वरुण धवन ने इसका जमकर प्रचार किया था। अब यह फिल्म सिनेमाघरों में है और दर्शक इसे देखने पहुंच रहे हैं। फिल्म के ओपनिंग डे के कलेक्शन के शुरुआती रुझान आने लगे हैं। आइए जानते हैं इसके पहले दिन का कलेक्शन।
विज्ञापन

2 of 5
जान्हवी कपूर की फिल्मों का कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
फिल्म की पहले दिन की कमाई
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में वरुण धवन और जान्हवी कपूर लीड रोल में हैं। इसका निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। पहले दिन फिल्म सिंगल डिजिट में ही खाता खोलने में कामयाब हुई है। खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने पहले दिन यानी गुरुवार को 9 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ये आंकड़े सैकनिल्क वेबसाइट पर दी गई जानकारी के आधार पर हैं। 

फिल्म का रिव्यू पढ़ें: Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Movie Review: वरुण-जान्हवी चमके, लेकिन फिल्म देखकर कहेंगे- वही पुराना फॉर्मूला
विज्ञापन

3 of 5
वरुण धवन की फिल्मों का कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
कैसा है फिल्म का प्रदर्शन?
खबरों के मुताबिक फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का बजट 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। जानकारों की मानें तो अगर कोई भी फिल्म ओपनिंग डे पर अपने बजट का 10 फीसद कमाती है, तो उसकी कमाई को औसत माना जाता है। अगर 20 फीसद कमाती है, तो उसे अच्छा प्रदर्शन माना जाता है। अगर इससे ज्यादा कमाती है तो इसे सुपरहिट का दर्जा दिया जाता है। इस लिहाज से देखा जाए तो 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की कमाई अच्छी है।

4 of 5
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म में सनी (वरुण धवन) और तुलसी (जान्हवी कपूर) की कहानी दिखाई गई है। अनन्या (सान्या मल्होत्रा) सनी के प्रपोजल को ठुकरा देती है, वहीं तुलसी के प्यार को विक्रम (रोहित सराफ) ठुकरा देता है। ऐसे में सनी और तुलसी अपने पहले प्यार को जलाने के लिए नकली रोमांस करते हैं। हालांकि कहानी तब बिगड़ जाती है जब उनके बीच असली भावनाएं जाग जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब- धर्मा प्रोडक्शन
फिल्म के बारे में
फिल्म में वरुण धवन, जान्हवी कपूर, रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा के अलावा मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय हैं। इसके निर्माता करण जौहर, आपूर्वा मेहता, हीरू यश जौहर, शशांक खेतान और आदर पूनावाला हैं। फिल्म के लेखक शशांक खेतान और इशिता मोइत्रा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें