फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2-Jaat: 'पुष्पा 2' के साथ सिनेमाघरों में धूम मचाएगा 'जाट' का टीजर, अल्लू अर्जुन के साथ जुड़ेंगे सनी देओल

Wed, 04 Dec 2024 07:46 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pushpa 2-Jaat Teaser: 'पुष्पा 2: द रूल' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ऐसे में अब सनी देओल की फिल्म 'जाट' की टीजर 'पुष्पा 2' के साथ दिखाया जाएगा। 
विज्ञापन
1 of 5
'पुष्पा 2: द रूल-जाट - फोटो : इंस्टाग्राम
हर जगह अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' की चर्चा है और इस कड़ी में गोपीचंद मलिनेनी की सनी देओल अभिनीत फिल्म 'जाट' भी शामिल हो गई है। सुकुमार की अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल अभिनीत 'पुष्पा 2: द रूल' 5 दिसंबर को रिलीज होगी, जिसका पेड प्रीमियर 4 दिसंबर, 2024 को होगा। फिल्म से पहले 'जाट' का टीजर दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
जाट-सनी देओल - फोटो : एक्स
'जाट' का टीजर
'जाट' में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता सनी देओल और रणदीप हुड्डा ने एक्स पर सनी का एक पोस्टर साझा करते हुए खबर की घोषणा की। उन्होंने लिखा, 'जाट का सबसे शानदार टीजर लॉन्च। दुनिया भर में 12500 प्लस स्क्रीन पर विशाल जाट टीजर का गवाह बनें, खास तौर पर पुष्पा 2 द रूल के साथ। बड़े पर्दे पर मास फेस्ट की झलक का आनंद लें। एक्शन सुपरस्टार सनी देओल अभिनीत। गोपीचंद मलिनेनी द्वारा निर्देशित।'

विज्ञापन

3 of 5
सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsunnydeol
'जाट' का पहला लुक
'जाट' का निर्देशन गोपीचंद ने किया है और फिल्म से सनी का पहला लुक सामने आया है, जिसमें वह एक बड़े से पंखे को थामे हुए हैं। सनी और रणदीप के अलावा फिल्म में विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसांद्रा भी हैं। थमन एस फिल्म के संगीतकार हैं, ऋषि पंजाबी सिनेमेटोग्राफर हैं और नवीन नूली संपादक हैं। मैत्री मूवी मेकर्स ने फिल्म क निर्माण किया है, जिसमें 'पुष्पा 2: द रूल' का भी निर्माण किया है।

4 of 5
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
'पुष्पा 2' के कलाकार
वहीं, बात करें 'पुष्पा 2: द रूल' के बारे में तो अल्लू अर्जुन ने एक दिहाड़ी मजदूर की भूमिका निभाई है, जो लाल चंदन तस्कर बन गया है, जिसका नाम पुष्पा राज है। रश्मिका ने उनकी पत्नी श्रीवल्ली और फहद ने उनके कट्टर दुश्मन भंवर सिंह शेखावत नामक एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है। यह फिल्म 2021 की हिट पुष्पा: द राइज का सीक्वल है, जो पुष्पा और भंवर के बीच आमना-सामना के संकेत के साथ समाप्त हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
एडवांस बुकिंग में आगे निकली 'पुष्पा 2'
फिल्म की टीम के अनुसार, फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले ही दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये पार कर चुकी है और यह देखना बाकी है कि फिल्म अपने पहले दिन कितना कलेक्शन करती है। इसे तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, बंगाली और हिंदी में रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें