श्रद्धा कपूर (स्त्री 2)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हालांकि, फिल्म ‘स्त्री 2’ के निर्माताओं ने फिल्म की समेकित कमाई यानी ग्रॉस कलेक्शन (टिकट बिक्री से होने वाली कुल आय) के आंकड़े जारी करके दर्शकों के बीच थोड़ा भ्रम फैलाने की कोशिश की लेकिन, सच यही है कि फिल्म के कलाकारों की आपसी खींचतान के चलते फिल्म की रिलीज के बाद इसका ढंग से प्रमोशन नहीं हो पाया। और, फिल्म ‘स्त्री 2’ रिलीज के पहले हफ्ते में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये की नेट कमाई का जादुई आंकड़ा छूने से चूक गई। हिंदी सिनेमा में ये करिश्मा अब तक सिर्फ तीन फिल्में ‘जवान’, ‘पठान’ और ‘एनिमल’ ही कर पाई हैं।