फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: इंडस्ट्री के इन मशहूर सितारों ने मुफ्त में किया फिल्मों में काम, लिस्ट में सलमान-दीपिका भी शामिल

Sat, 06 Jul 2024 03:43 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे है, जिन्होंने कई फिल्मों में सिर्फ पैसे के लिए काम नहीं किया। कई मशहूर सितारों ने कुछ फिल्मों में मुफ्त में काम किया है। कुछ सितारों ने बिना पैसे के फिल्म में कैमियो किया है। तो कई मुफ्त में पूरी फिल्म करते हुए नजर आए।
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सितारों ने मुफ्त में की फिल्में - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड सितारे अपनी एक फिल्म के लिए करोड़ों में चार्ज करते हैं। इन सितारों की फीस के चलते मेकर्स की जेब भी खाली हो जाती हैं। मगर आपको ये जानकर हैरानी होगी की करोड़ों चार्ज करने वाले इन सितारों ने फिल्म में मुप्त में भी काम किया है। बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे है, जिन्होंने कई फिल्मों में सिर्फ पैसे के लिए काम नहीं किया। कई मशहूर सितारों ने कुछ फिल्मों में मुफ्त में काम किया है। कुछ सितारों ने बिना पैसे के फिल्म में कैमियो किया है। तो कई मुफ्त में पूरी फिल्म करते हुए नजर आए। तो चलिए आपको इन सितारों के बारे में बताते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान खान
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का नाम इस लिस्ट में पहले नंबर पर आता है। फिल्मों के साथ-साथ अपनी दरियादिली के लिए पहचाने जाने वाले सलमान कई बार मुफ्त में काम कर चुके हैं। उन्होंने कई फिल्मों में फ्री में कैमियो रोल निभाया है। शाहरुख खान की 'पठान' समेत सलमान खान ने 'गॉडफादर', 'जुड़वा 2' समेत कई अन्य फिल्मों में अपने कैमियो के लिए कोई फीस चार्ज नहीं की। 
विज्ञापन

3 of 6
फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम @faroutakhtar
फरहान अख्तर 
फरहान अख्तर का नाम भी इस लिस्त में शामिल है। फरहान इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे हैं। फरहान अख्तर को उनकी फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में उनके किरदार के लिए खूब सराहना मिली थी। अभिनेता ने इस किरदार को करने के लिए कोई फीस चार्ज नहीं की थी। 

सुख-शांति और सफलता के लिए क्या-क्या जतन करते हैं सितारे?

4 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
दीपिका पादुकोण 
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने प्रेगनेंसी पीरीयड को एंजॉय कर रही हैं। इसके अलावा वह अपनी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की सफलता का आनंद भी ले रही हैं। दीपिका पादुकोण भी फ्री में फिल्म में काम कर चुकी हैं। अभिनेत्री ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में अपने कैमियो रोल के लिए कोई फीस चार्ज नहीं की थी।
विज्ञापन

5 of 6
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
शाहिद कपूर 
शाहिद कपूर बॉलीवुड के कमाल के अभिनेता हैं। वह फिल्मों में हर तरह का किरदार निभा चुके हैं, जिनमें थ्रिलर, रोमांटिक, सस्पेंस और लव स्टोरी जैसी फिल्में शामिल हैं। शाहिद कपूर भी एक फिल्म में मुफ्त में काम कर चुके हैं। फिल्म 'हैदर' ने उन्हें फिल्म जगत में अलग पहचान दिलाई। शाहिद ने इस फिल्म के लिए अपने बाल भी कटवा दिए थे। मगर क्या आप जानते हैं कि उन्होंने ये फिल्म फ्री में की थी। 'हैदर' की कहानी शाहिद को इतनी पसंद आई थी कि वह इस फ्री में करने को तैयार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राजकुमार राव
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। राजकपमार राव ने अपनी फिल्म 'ट्रैप्ड' के लिए कोई फीस चार्ज नहीं की थी। अभिनेता ने इस फिल्म को मुफ्त में किया था। साल 2016 में आई इस फिल्म में अभिनेता के प्रदर्शन की खूब सराहना हुई थी। राजकुमार राव जल्द ही फिल्म 'स्त्री 2' में नजर आएंगे। 

इंडस्ट्री में आने से पहले इन सितारों ने नाम के आगे से हटाया सरनेम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें