फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Films: शूटिंग करने के बाद बीच में ही इन सितारों ने छोड़ी फिल्में, प्रोजेक्ट बंद होने से दर्शकों का भी टूटा दिल

Mon, 27 May 2024 05:22 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
फिल्मी दुनिया में कलाकार अक्सर अच्छी फिल्मों की तलाश में रहते हैं। वे अक्सर अलग अलग निर्देशकों और निर्माताओं से मिलते रहते हैं। लंबी बातचीत के दौर के बाद वे एक फिल्म करने के लिए साथ आते हैं और उससे जुड़ी आगे की योजना बनाते हैं। कई सितारों के हिस्से में ऐसे फिल्में आती हैं, जिन्हें लेकर वे काफी उत्साहित होते हैं। फिल्म बनने की खबरें बाहर आने के बाद दर्शकों को भी काफी उत्सुकता होती है, लेकिन कई बार निर्माताओं और कलाकारों के बीच तालमेल नहीं बैठ पाने के कारण फिल्म बंद हो जाती हैं। ऐसे कई सितारें हैं, जिन्होंने फिल्म साइन करने के बाद उससे बीच में ही किनारा कर लिया या तो निर्देशकों की ओर से ही वे फिल्में बंद कर दी गईं। ऐसे में चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@ranveersingh
रणवीर सिंह
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते रणवीर सिंह का। इन दिनों रणवीर सिंह और साउथ निर्देशक और निर्माता प्रशांत वर्मा की फिल्म की खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, प्रशांत और रणवीर ने एक फिल्म के लिए हाथ मिलाया, जिसका नाम 'राक्षस' था। फिल्म पर काम भी शुरू हो गया था, लेकिन अब यह ठंडे बस्ते में चली गई। दरअसल, दोनों पक्ष की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। रणवीर की टीम का कहना है कि अभिनेता और प्रशांत के बीच रचनात्मक मतभेद के कारण फिल्म बंद हो गई। वहीं प्रशांत का कहना है कि उन्हें रणवीर के साथ आई टीम की फौज से दिक्कत थी, क्योंकि फिल्म का खर्चा ज्यादा हो जाता। रणवीर ने फिल्म के लिए लुक टेस्ट भी कर लिया था, जिसके बाद फिल्म बंद हो गई।
विज्ञापन

3 of 6
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहिद कपूर
इस लिस्ट में अगला नाम आता है बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर का। शाहिद कपूर ने भी एक फिल्म साइन करने के बाद बीच में ही छोड़ दी। दरअसल, खबरें आई थीं कि फिल्म निर्देशक अनीस बज्मी और शाहिद ने एक फिल्म के लिए हाथ मिलाया, लेकिन दोनों के बीच मतभेद होने के कारण उस फिल्म का भी डिब्बा गुल हो गया।

4 of 6
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। कार्तिक और करण जौहर ने 'दोस्ताना 2' के लिए हाथ मिलाया था, जो दर्शकों के बीच भी बहुप्रतीक्षित फिल्म बन गई थी। हालांकि, इस फिल्म के बंद होने की वजह कार्तिक और करण के बीच का मतभेद था। फिल्म को लेकर दोनों के बीच हुई अनबन लंबे समय तक चली। हाल ही में जान्हवी कपूर ने खुलासा किया था कि उन लोगों ने फिल्म की 36 दिन की शूटिंग भी कर ली थी, लेकिन बीच में ही शूटिंग बंद हो गई और फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई।
विज्ञापन

5 of 6
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम
संजय दत्त
संजय दत्त ने भी फिल्म साइन करने के बाद बीच में छोड़ी है। दरअसल, हाल ही में खबरें आईं कि संजय दत्त ने अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' से किनारा कर लिया है। उन्होंने कुछ हिस्सों की शूटिंग भी कर ली थी, लेकिन लगातार स्क्रिप्ट में हुए बदलाव और शूटिंग डेट्स के बदले जाने को लेकर उन्होंने फिल्म छोड़ दी। कई खबरों में यह भी दावा किया गया कि अक्षय के साथ मतभेद के चलते उन्होंने फिल्म से किनारा किया है। हालांकि, संजय द्वारा शूट किए गए दृश्य को निर्माता फिल्म में कैमियो रोल की तरह इस्तेमाल करेंगे और संजय को इसका श्रेय भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @anilskapoor
अनिल कपूर
इस लिस्ट में अनिल कपूर का नाम भी शामिल है। अनिल कपूर को लेकर हाल ही में कई खबरें आईं कि उन्होंने एक से ज्यादा फिल्मों से किनारा कर लिया। ताजा खबर यह आई थी कि अनिल कपूर ने 'हाउसफुल 5' से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। दरअसल, उन्हें निर्माताओं द्वारा दी गई फीस पसंद नहीं आई और उन्होंने ज्यादा फीस की मांग की, लेकिन इतनी कीमत नहीं मिलने के कारण उन्होंने फिल्म से दूरी बना  ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें