फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Star Kids Followers: सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी में विलेन की बेटी नंबर वन, बाकी स्टार किड्स के कितने हैं फॉलोअर्स?

Sun, 19 Jan 2025 06:22 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Star Kids Followers: स्टार किड्स ने सोशल मीडिया पर अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग बना रखी है। लाखों-करोड़ो में उनके चाहने वाले हैं आइए आज हम बॉलीवुड के स्टार किड्स की सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी के बारे में जानते हैं… 
 
विज्ञापन
1 of 9
स्टार किड्स के सोशल मीडिया फॉलोअर्स - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के सितारों को दुनियाभर में पसंद करने वाले लाखों-करोड़ों लोग हैं। उनके फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से उनसे जुड़े रहते हैं और उनसे जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट यहीं से प्राप्त करते हैं। स्टार्स और फैंस के बीच सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक पुल का काम करता है। पॉपुलैरिटी के मामले में इन स्टार्स के बच्चे भी किसी से कम नहीं हैं, सोशल मीडिया पर इन्होंने भी अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग जुटा रखी है। आइए जानते हैं बॉलीवुड के स्टार किड्स के सोशल मीडिया पर कितने फॉलोअर्स है। 
विज्ञापन

2 of 9
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है। अपनी अदाकारी और खूबसूरती के दम पर उन्होंने लाखों फैंस बनाए हैं। श्रद्धा के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की बात करें तो उनके 94.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ‘स्त्री 2’ के रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर तेजी के साथ उनके प्रशंसक बढ़ें हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया भट्ट
आलिया भट्टी की गिनती आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में होती है। अभिनेत्री ने इंडस्ट्री में महेश भट्ट की बेटी के पहचान के साथ कदम रखा था, लेकिन अपनी मेहनत और एक्टिंग के दम पर अपनी पहचान बनाई। आज आलिया भट्ट के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री ने कुल 86.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

4 of 9
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम @varundvn
वरुण धवन
वरुण धवन भी आज बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेताओं में गिने जाते हैं। डेविड धवन के बेटे वरुण धवन ने भी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग जुटाई है। अभिनेता के इंस्टाग्राम पर 46.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन

5 of 9
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
सारा अली खान
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान के भी सोशल मीडिया पर काफी चाहने वाले हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 45.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 
विज्ञापन

6 of 9
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
जान्हवी कपूर
दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर ने भी इंडस्ट्री में खुद को लगभग स्थापित कर लिया है। अभिनेत्री के सोशल मीडिया पर लाखों दीवाने हैं। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 26 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन

7 of 9
सुहाना खान और आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सुहाना खान और आर्यन खान
शाहरुख खान के बेटी सुहाना खान और उनके बेटे आर्यन खान के भी सोशल मीडिया पर फॉलो करने वालों की काफी संख्या है। सुहाना के इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। आर्यन की बात करें तो उनके 3.1 मिलियन फॉलोअर्स इंस्टाग्राम पर हैं।

8 of 9
राशा थडानी - फोटो : इंस्टाग्राम
राशा थडानी
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी की डेब्यू फिल्म ‘आजाद’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। राशा के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की बात करें तो यह 2 मिलियन हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
खुशी कपूर, इब्राहिम अली खान और ईशान खट्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
ईशान खट्टर, खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान
शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के इंस्टाग्राम पर 1.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। श्रीदेवी की छोटी बेटी और जान्हवी कपूरी की बहन खुशी कपूर के 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के 1.2 मिलियन फॉलोअर्स इंस्टाग्राम पर हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें