बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म 'श्रीकांत' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म दृष्टिहीन उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला के जीवन पर आधारित है, जिसमें राजकुमार ने श्रीकांत का किरदार निभाया है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ था, जिसे दर्शकों और बॉलीवुड सितारों ने भी खूब पसंद किया। वहीं 22 अप्रैल को निर्माताओं ने 'कयामत से कयामत' से आमिर खान के गाने पापा कहते हैं का रीप्राइज वर्जन लॉन्च किया। इस लॉन्च इवेंट में कई सितारों ने शिरकत की और अपना स्टाइलिश लुक का जलवा बिखेरा।