Box Office Collection: 'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' के जबरदस्त क्रेज के बीच हिंदी फिल्म ‘ओह माय डॉग’ और साउथ इंडियन फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ भी थिएटर्स में लगी हुई हैं। जानिए इन फिल्मों ने सभी फिल्मों ने गुरुवार को कितनी कमाई की है।
इन दिनों हॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में- मार्वल की 'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' और क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ सिनेमाघरों मेंं धूम मचा रही है। इन फिल्मों के बीच 2 और फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। जानिए इन सब का कलेक्शन।
विज्ञापन
2 of 5
ओह माय डॉग रिव्यू
- फोटो : साभार@imdb
‘ओह माय डॉग’ कलेक्शन में सबसे पीछे
‘ओह माय डॉग’ बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा खास कमाल नहीं कर पा रही है।
अब इसका कलेक्शन दिखना भी बंद हो गया है, इसी वजह से गुरुवार के कलेक्शन की जानकारी सामने नहीं आई है।
फिल्म ने बुधवार को महज 25 लाख की कमाई की थी।
इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 4 करोड़ का हो गया है।
पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओह माय डॉग’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
3 of 5
डीसी- द ब्लडी वैलेंटाइन
- फोटो : सोशल मीडिया
50 करोड़ के करीब डीसी ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’
साउथ इंडियन फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ भी ‘ओह माय डॉग’ के साथ 7 अगस्त को रिलीज हुई थी। लेकिन ‘ओह माय डॉग’ के मुकाबले ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने गुरुवार को 3.90 करोड़ की कमाई की। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 41.65 करोड़ का हो गया है।
4 of 5
‘स्पाइडर मैन-ब्रांड न्यू डे’ प्रीमियर के बाद फैंस ने दिए रिएक्शन
- फोटो : इंस्टाग्राम@sonypicturesin
‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ का धमाल
मार्वल मूवी ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है।
फिल्म ने रिलीज के बाद पहले हफ्ते में 334.75 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की थी।
इसके बाद दूसरे हफ्ते में 103.25 करोड़ की कमाई की।
दो हफ्तों के बाद भी फिल्म शानदार कमाई कर रही है।
कल गुरुवार को इसने 5.40 करोड़ की कमाई की।
इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 443.43 करोड़ का हो गया है।
‘द ओडिसी’ का कलेक्शन
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ को रिलीज हुए करीब 28 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। फिल्म ने गुरुवार को 1.58 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 175.27 करोड़ का हो गया है।