फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Celebs: राम चरण से पहले मोम के पुतले के रूप में चमके ये साउथ सितारे, बढ़ाई मैडम तुसाद की शोभा

Wed, 02 Oct 2024 06:53 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
साउथ सुपरस्टार्स इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर देश दुनिया में छाए हुए हैं। उनकी फिल्मों का क्रेज भारत ही नहीं, बल्कि अन्य देशों के फैंस के बीच भी रहता है। फिल्मों के अलावा ये सितारे अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। अपने दमदार अभिनय के दम पर ये सितारे कदम कदम पर तरक्की की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं। हाल ही में राम चरण इसका उदाहरण बने। जी हां राम चरण अपनी अदाकारी के दम पर सफलता की उन ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं, जहां कदम रखना हर सितारे का सपना होता है। मैडम तुसाद में राम चरण का मोम का पुतला लगने वाला है। वे मोम के पुतले के रूप में अमर होने वाले पहले साउथ सितारे नहीं हैं, उनसे पहले भी कई साउथ सितारों के वैक्स स्टेचू मैडम तुसाद मोम संग्रहालय की शोभा बढ़ा रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं वे साउथ सितारे, जिनके मोम के पुतले बने हैं...

 
विज्ञापन

2 of 6
राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
राम चरण 
हाल ही में आईफा 2024 में आधिकारिक तौर पर एलान किया गया है कि सिंगापूर के मैडम तुसाद संग्राहलय में राम चरण की मोम की प्रतिमा लगेगी। राम चरण के साथ ही उनके सबसे प्यारे दोस्त यानी पेट राइम की प्रतिमा भी लगेगी। मूर्ति की बनावट पर काम शुरू हो चुका है। जल्द ही इसके अनावरण की तारीख भी सामने आ जाएगी।
विज्ञापन

3 of 6
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम @alluarjunonline
अल्लू अर्जुन
सबसे पहले बात करते हैं अल्लू अर्जुन की ही। अल्लू अर्जुन पहले साउथ सितारे हैं, जिनका मोम का पुतला दुबई के मैडम तुसाद संग्रहालय में लगा। कुछ महीने पहले अभिनेता अपना नाप देने दुबई गए थे। वहीं, आखिरकार वह दिन भी आ ही गया, जब उनका मोम का पुतला उनकी आंखों के सामने है। अल्लू अर्जुन हाल ही में अपने परिवार के साथ दुबई के लिए रवाना हुए थे, जहां उन्होंने अपने वैक्स स्टैचू का अनावरण किया। उनकी प्रतिमा का रूप 'पुष्पा' फिल्म के किरदार से लिया गया है। 

4 of 6
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
प्रभास
इस लिस्ट में अगला नाम साउथ सुपरस्टार प्रभास का है। प्रभास ने बाहुबली फिल्म से वैश्विक तौर पर अपनी पहचान बनाई और उनकी इसी सफलता ने मैडम तुसाद में उनके वैक्स स्टेचू लगने के रास्ते खोल दिए। बाहुबली अभिनेता प्रभास यह पंख अपनी टोपी पर लगाने वाले दक्षिण के पहले अभिनेता थे। उनकी प्रतिमा बहुप्रशंसित फिल्म बाहुबली में निभाई गई भूमिका के अनुरूप है। यह मूर्ति मैडम तुसाद बैंकॉक में रखी गई है। उनके मोम के पुतले का रूप बाहुबली की तरह है।
विज्ञापन

5 of 6
महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम @urstrulymahesh
महेश बाबू
इस लिस्ट ने साउथ के हैंडसम और डैशिंग सुपरस्टार महेश बाबू भी अपनी जगह बनाए हुए हैं। हैंडसम हंक महेश बाबू की मैडम तुसाद सिंगापुर में एक भव्य मोम की प्रतिमा स्थापित है। मूर्ति का अनावरण मार्च 2019 में हैदराबाद में किया गया था। मोम का पुतला उनकी सफलता में चार चांद लगा देता है। जब इसका अनावरण हुआ था, तब अभिनेता बहुत खुश हुए थे और उन्होंने फैंस के साथ उत्साह के साथ यह खुशखबरी साझा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
काजल अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@kajalaggarwalofficial
काजल अग्रवाल
साउथ अभिनेत्री काजल अग्रवाल का नाम भी इस लिस्ट एम शामिल है। अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने सिंगापुर के प्रसिद्ध मैडम तुसाद मोम संग्रहालय में अपनी प्रतिमा का अनावरण किया था। अभिनेत्री ने 5 फरवरी, 2020 में मूर्ति अनावरण के दौरान अपनी खुशी जाहिर की थी। वे मैडम तुसाद संग्रहालय सिंगापुर में मोम के रूप में अमर होने वाली पहली साउथ अभिनेत्री बनीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें