हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और साउथ की फिल्मों का कनेक्शन काफी पुराना है। लंबे समय से हिंदी सिनेमा के मेकर्स साउथ की फिल्मों का रीमेक बना रहे हैं। हालांकि, कई रीमेक फिल्में सुपरहिट भी साबित हुईं, लेकिन कई फिल्में ऐसी भी रहीं, जिन्हें बॉक्स ऑफिस पर हार का मुंह देखना पड़ा। साउथ इंडियन फिल्मों की रीमेक बनीं बॉलीवुड फिल्में कई बार फ्लॉप साबित हुईं। इसका हालिया उदाहरण 'बेबी जॉन' है। चलिए आपको बताते हैं उन साउथ रीमेक फिल्मों के बारे में, जो फ्लॉप हुईं।