फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Actors In Bollywood: दक्षिण भारत के ये सुपरहिट अभिनेता बॉलीवुड में रहे फुस्स, दर्शकों ने नहीं डाली घास

Sat, 27 Apr 2024 05:39 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड में फ्लॉप हुए ये दक्षिण भारतीय अभिनेता - फोटो : इंस्टाग्राम
हिंदी पट्टी में आजकल दक्षिण भारतीय फिल्मों का बोलबाला चल रहा है। दक्षिण की फिल्मों को पसंद करने का एक कारण है फिल्मों को लेकर उनकी अवधारणा। दक्षिण की कुछ फिल्मों ने तो कमाल ही कर दिया जिसमें ‘बाहुबली’, ‘पुष्पा: द राइज’, ‘आरआरआर’ जैसी फिल्में शामिल हैं। दक्षिण के कुछ सितारे जहां रीजनल सिनेमा में ब्लॉकबस्टर रहे हैं, वहीं, बॉलीवुड में फिल्में बनाने के बाद वो फिसड्डी साबित हुए। आज ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में जानेंगे जिनका जादू बॉलीवुड में नहीं चल पाया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम

राम चरण

‘आरआरआर’ के अभिनेता राम चरण तेलुगु के बड़े सितारों में से एक हैं। साउथ में सुपरहिट होने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन उन्हें वो सफलता यहां हासिल नहीं हुई। राम चरण ने साल 2013 में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘जंजीर’ से बॉलीवुड में कदम रखा, लेकिन उनकी पहली फिल्म ही बुरी तरह से पिट गई और उन्होंने  फिर से साउथ सिनेमा का रुख कर लिया।
दर्शकों को नहीं भाया 'अनुपमा' का रोना-धोना, रुपाली को पड़ी जमकर लताड़

विज्ञापन

3 of 6
विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम

विजय देवरकोंडा

दक्षिण भारतीय सिनेमा को कई शानदार हिट फिल्में देने वाले विजय देवरकोंडा ने भी बॉलीवुड में हाथ आजमाया। करण जौहर की फिल्म ‘लाइगर’ में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई, लेकिन अर्जुन रेड्डी, गीता गोविंदा और डिअर कॉमरेड जैसी फिल्में देने वाले विजय की इस फिल्म को दर्शकों ने घास तक नहीं डाली।


 

4 of 6
चियान विक्रम - फोटो : इंस्टाग्राम

चियान विक्रम

चियान विक्रम तमिल सिनेमा के सुपरस्टार हैं। बॉलीवुड में इन्होंने ने भी कई फिल्में की, जिसमें ‘पीएस-1’ और ‘मणि रत्नम’ की फिल्म रावण शामिल है। ‘पीएस-1’ ने विश्व स्तर पर अच्छी कमाई की थी, लेकिन ‘रावण’ और ‘डेविड’ जैसी फिल्में कामयाब नहीं हो पाईं। 

विज्ञापन

5 of 6
सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम

सूर्या

दक्षिण के सुपरस्टार ‘सूर्या’ ने साल 2010 में आई राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘रक्त चरित्र 2’ बॉलीवुड में कदम रखा, लेकिन ये फिल्म भी कमाल नहीं कर पाई। सूर्या को फिल्म ‘सूरारई पोटरू’ के लिए नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किच्चा सुदीप - फोटो : इंस्टाग्राम

किच्चा सुदीप

कन्नड़ सिनेमा के जाने-माने अभिनेताओं में से एक किच्चा सुदीप एक ऐसे कलाकार हैं जिनकी फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। किच्चा सुदीप ने बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए खूब कोशिश की है। फिल्म ‘फूंक’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। अभिनेता ने ‘रन’, ‘रक्त चरित्र 2’, ‘दबंग 3’ जैसी फिल्में की, लेकिन दर्शकों का दिल नहीं जीत पाएं।
क्या सच्ची घटना पर आधारित है 'बैड न्यूज'?


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें