फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yashoda Box Office Collection: यशोदा के कलेक्शन में लगातार आ रही गिरावट, लाखों में पहुंचा फिल्म का कलेक्शन

Wed, 16 Nov 2022 08:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
यशोदा - फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'यशोदा' के वीकएंड पर अच्छे कलेक्शन के बाद अब इसकी कमाई में लगातार गिरावट जारी है। सामंथा की इस पैन इंडिया फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। फिल्म में एक्ट्रेस ने दमदार एक्शन के साथ इमोशन भी दिखाया है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है।
Photos Of The Day: रुबीना का स्टाइलिश लुक और शमा सिकंदर ने स्माइल से जीता दिल, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
विज्ञापन

2 of 4
यशोदा - फोटो : सोशल मीडिया
11 नवंबर को रिलीज हुई सामंथा की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 3.06 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, शनिवार को फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल नजर आया था। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 3.64 करोड़ रुपये रहा। वहीं तीसरे दिन यानी रविवार को यह फिल्म छुट्टी का फायदा नहीं उठा सकी और 3.58 करोड़ का कारोबार ही कर सकी। सोमवार को फिल्म का कलेक्शन 1.35 करोड़ रहा। 
Superstar Krishna: राजकीय सम्मान के साथ हुआ सुपरस्टार कृष्णा का अंतिम संस्कार, फूट-फूटकर रोए महेश बाबू
विज्ञापन

3 of 4
यशोदा - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, पांचवें दिन फिल्म लाखों में ही कमाई कर सकी। मंगलवार को फिल्म ने 89 लाख का बिजनेस किया। अब फिल्म के छठवें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को फिल्म ने 80 लाख का कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 13.30 करोड़ रुपये हो गया है। 
Filmy Wrap: बेटी को लिप किस कर फंसीं ऐश्वर्या और OTT पर आएगी ‘गोविंदा नाम मेरा’, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
विज्ञापन

4 of 4
यशोदा फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि यह फिल्म 30-35 करोड़ में बनकर तैयार हुई है। फिल्म को हिट होने के लिए दूसरे वीकएंड पर एक फिर उछाल की जरूरत पड़ेगी। बता दें कि यशोदा को अब तक लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि ज्यादातर क्रिटिक्स ने फिल्म की सराहना की है। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद सामंथा 'शकुंतलम' नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। यह पीरियड ड्रामा फिल्म कालिदास के मशहूर नाटक 'शकुंतला' पर आधारित होगी। इसके अलावा वह 'कुशी' में भी काम कर रही हैं।
IIFA Rocks 2023: करण जौहर के साथ फराह खान संभालेंगी आईफा रॉक्स 2023 का स्टेज, जानें कब और कहां होगा कार्यक्रम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें