फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन में किया संघर्ष, छोटे गांव से निकलकर बने पैन-इंडिया स्टार; आज यश हैं कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार

Thu, 08 Jan 2026 07:26 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kannada Actor Yash Birthday: कन्नड एक्टर यश आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। वे कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं और उनकी फिल्में पूरे भारत में पॉपुलर हैं। आइए, यश के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें।
विज्ञापन
1 of 8
एक्टर यश - फोटो : अमर उजाला
कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश, जिन्हें 'रॉकी भाई' के नाम से भी जाना जाता है, 8 जनवरी 2026 को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। यश की जर्नी काफी इंस्पायरिंग रही है। एक छोटे गांव से निकलकर पैन-इंडिया स्टार बनना काफी संघर्ष भरा रहा। फैंस उनकी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' की रिलीज का बेसब्रr से इंतजार कर रहे हैं।  
विज्ञापन

2 of 8
यश - फोटो : सोशल मीडिया
यश का जन्म
यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। उनका जन्म 8 जनवरी 1986 को कर्नाटक के हासन जिले के एक छोटे से गांव बूवनाहल्ली में हुआ था। उनके पिता अरुण कुमार कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन में बस ड्राइवर थे और बाद में बैंगलोर मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन में काम किया। उनकी मां पुष्पा एक गृहिणी हैं। यश की एक छोटी बहन नंदिनी है।
विज्ञापन

3 of 8
यश - फोटो : सोशल मीडिया
बचपन में किया संघर्ष
बचपन में यश का परिवार एक छोटी किराने की दुकान चलाता था, जहां वे मदद किया करते थे। स्कूल के दिनों में ही उन्हें एक्टिंग और डांस का शौक था। वे मैसूर के महाजन एजुकेशन सोसाइटी स्कूल में पढ़े। उनके माता-पिता चाहते थे कि वे सरकारी नौकरी करें, लेकिन यश को एक्टिंग का जुनून था। 16 साल की उम्र में वे घर से भागकर बैंगलोर आ गए और एक फिल्म सेट पर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करने लगे।

4 of 8
यश - फोटो : सोशल मीडिया
यश का करियर
यश का करियर 2000 के दशक में टीवी से शुरू हुआ। 2004 में उन्होंने कन्नड़ टीवी सीरियल 'सिली लल्ली' से डेब्यू किया। उसके बाद 'नंदा गोकुला', 'प्रीति इलाडा मेले', 'मेल बिल्लू' और 'शिवा' जैसे शोज में काम किया। वे थिएटर में भी एक्टिव रहे। यश ने बी.वी. करंथ की 'बेनाका' ट्रूप में बैकस्टेज काम किया जिसके लिए उन्हें रोजाना 50 रुपये मिलते थे। 2007 में फिल्म 'जंबदा हुदुगी' में सपोर्टिंग किया। पहली लीड रोल वाली फिल्म 'रॉकी' (2008) थी, लेकिन वह फ्लॉप रही। फिर भी, उन्होंने हार नहीं मानी।
विज्ञापन

5 of 8
यश - फोटो : सोशल मीडिया
'KGF' से मिला स्टारडम
'केजीएफ चैप्टर 1' एक पैन-इंडिया एक्शन फिल्म है। यह कन्नड़ की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी। इस फिल्म के लिए यश को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला। 'केजीएफ: चैप्टर 2' ने 1000 करोड़ से ज्यादा कमाए। यह कन्नड़ की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। केजीएफ सीरीज ने उन्हें पूरे भारत में स्टार बना दिया। वे कई अवॉर्ड्स जीत चुके हैं। अब फैंस को 'KGF 3' का इंतजार है।
विज्ञापन

6 of 8
यश-राधिका - फोटो : इंस्टाग्राम
यश की लव लाइफ
यश की लव स्टोरी फिल्मी है। वे 2007 में टीवी सीरियल 'नंदा गोकुला' के सेट पर एक्ट्रेस राधिका पंडित से मिले। दोनों अच्छे दोस्त बने और कई फिल्मों में साथ काम किया। उनकी तीसरी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी' के बाद मीडिया में उनके रिलेशनशिप की अफवाहें उड़ीं। 12 अगस्त 2016 को गोवा में प्राइवेट इंगेजमेंट हुई। 9 दिसंबर 2016 को बैंगलोर में शादी की। उनके दो बच्चे हैं- बेटी आयरा और बेटा यथर्व।
विज्ञापन

7 of 8
यश - फोटो : सोशल मीडिया
यश का वर्कफ्रंट
यश की आने वाली फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। यश निर्देशक गीतू मोहनदास की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में नजर आएंगे। यह फिल्म कन्नड़ और इंग्लिश में शूट हुई है। इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल, और मलयालम में डब किया जाएगा। इसकी कास्ट में कियारा आडवाणी, हुमा कुरेशी, नयनतारा, तारा सुतारिया, और रुकमिनी वसंत शामिल हैं। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। हालांकि, यश के फैंस को 'टॉक्सिक' के टीजर का बेसब्री से इंतजार है। इसके अलावा, यश निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगे। इस फिल्म का पहला पार्ट 1 दिवाली 2026 में और दूसरा पार्ट 2027 दिवाली पर रिलीज होगा। इस फिल्म में यश रावण का रोल निभाएंगे।
विज्ञापन

8 of 8
यश - फोटो : सोशल मीडिया
यश की नेटवर्थ
कथित तौर पर 2025-2026 तक यश की अनुमानित नेटवर्थ 53 से 60 करोड़ रुपये है। यश कन्नड़ सिनेमा के सबसे महंगे एक्टर्स में से एक हैं और साउथ इंडियन सिनेमा में टॉप पेड लिस्ट में शामिल हैं। उनकी कमाई फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और इनवेस्टमेंट्स से आती है। 'केजीएफ 2' के लिए उन्होंने 30 करोड़ चार्ज किए थे और 'टॉक्सिक' के लिए 50-100 करोड़ तक की अफवाहें हैं। लग्जरी लाइफस्टाइल में बैंगलोर होम और रेंज रोवर और मर्सिडीज जैसी कारें (कुल 2 करोड़ से ज्यादा) शामिल हैं। यश की मंथली इनकम 55-60 लाख और एनुअल 7-8 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें