फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं सितारा घट्टामनेनी? सुपरस्टार की लाडली; 11 साल की उम्र में कमाए करोड़ों

Sun, 17 May 2026 03:55 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Who Is Sitara Ghattamaneni: कौन हैं सितारा घट्टामनेनी? जो सिर्फ 13 साल की उम्र में दक्षिण सिनेमा की स्टार बन चुकी हैं। जानिए किस सुपरस्टार की हैं लाडली बेटी?
विज्ञापन
1 of 5
सितारा घट्टामनेनी - फोटो : इंस्टाग्राम
सितारा घट्टामनेनी अभी सिर्फ 13 साल की हैं, लेकिन दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रशंसकों में वे पहले से ही बहुत लोकप्रिय हो चुकी हैं। अभिनय, डांस और सोशल कामों से वे अपनी अलग पहचान बना रही हैं। जानिए आखिरकार, कौन हैं सुपरस्टार की बेटी सितारा घट्टामनेनी?
विज्ञापन

2 of 5
सितारा घट्टामनेनी - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनय की शुरुआत
सितारा ने बहुत छोटी उम्र में ही फिल्म जगत में कदम रखा। उन्होंने अपने पिता महेश बाबू के साथ तेलुगु फिल्म 'सरकारु वारी पाता' में काम करके शुरुआत की। अभिनय के अलावा उन्हें डांस का भी बहुत शौक है। उन्होंने अच्छा अभिनय प्रशिक्षण लिया है और लंदन के प्रसिद्ध LAMDA संस्थान से अभिनय संबंधी परीक्षा भी पास की है। 
विज्ञापन

3 of 5
सितारा घट्टामनेनी - फोटो : इंस्टाग्राम
छोटी उम्र में कमाए करोड़
सितारा की सबसे बड़ी उपलब्धि तब आई जब उन्होंने 11 साल की उम्र में एक ज्वेलरी ब्रांड का विज्ञापन किया। इस काम से उन्होंने करीब 1 करोड़ रुपये कमाए, जो पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया।

4 of 5
सितारा घट्टामनेनी - फोटो : इंस्टाग्राम
पढ़ाई और सोशल काम
सितारा हैदराबाद के CHIREC इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। वे पढ़ाई के साथ-साथ डांस और अभिनय की क्लास भी करती हैं। सबसे सराहनीय बात यह है कि उन्होंने उस ज्वेलरी विज्ञापन से मिले पूरे 1 करोड़ रुपये दान कर दिए। इतनी छोटी उम्र में उनकी इस उदारता की लोगों ने खूब तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सितारा घट्टामनेनी और महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम
कौन हैं सितारा घट्टामनेनी?
सितारा तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू और पूर्व अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर की बेटी हैं। छोटी उम्र से ही उन्हें डांस वीडियो और परिवार के साथ के पलों की वजह से सोशल मीडिया पर ढेर सारे प्रशंसक मिल गए हैं। खासकर पिता के साथ उनकी प्यारी दोस्ती को लोग बहुत पसंद करते हैं।
 
यह भी पढ़ें: शबाना आजमी ने अपनी मां शौकत को किया याद, बताया उन्हें किस बात ने दी सबसे ज्यादा खुशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें