Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 5: वीकएंड के बाद फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं यह फिल्म 'भूत बंगला' से कितना पीछे है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी। ओपनिंग डे पर औसत शुरुआत के बाद इस फिल्म ने वीकएंड पर अच्छा कलेक्शन किया। इसके बाद इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की जा रही है। आइए जानते हैं फिल्म ने आज पांचवें दिन कितना कलेक्शन किया?
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
'वेलकम टू द जंगल'
- फोटो : इंस्टाग्राम
'वेलकम 3' का टोटल कलेक्शन
आज खबर लिखे जाने तक फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने 5.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 77.41 करोड़ रुपये हो चुका है। इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन और दिशा पाटनी सहित 30 से ज्यादा सितारे हैं।
रिलीज से पहले पेड प्रिव्यू में फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
पहले दिन इसने 15.25 करोड़ रुपये कमाए थे।
दूसरे दिन शनिवार का कलेक्शन 20 करोड़ रुपये रहा।
वहीं तीसरे दिन रविवार को इस फिल्म ने सबसे ज्यादा 24.75 करोड़ रुपये कमा डाले।
चौथे दिन इसने 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
4 of 5
वेलकम टू द जंगल
- फोटो : एक्स
फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' जहां भारत में अच्छी कमाई कर रही है, वहीं यह फिल्म दुनियाभर में भी नोट छाप रही है। खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 106.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 250 से 300 करोड़ रुपये है। इस तरह से देखें तो फिल्म अच्छी कमाई कर रही है।
भूत बंगला से मुकाबला
अक्षय कुमार इससे पहले फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आए थे। इस फिल्म ने पांचवें दिन 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पांच दिनों में इस फिल्म ने कुल 72.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह से देखें तो फिल्म 'वेलकम दू द जंगल' अच्छा कलेक्शन कर रही है।