फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jr NTR: पत्नी के साथ नरने नितिन के सगाई समारोह में पहुंचे जूनियर एनटीआर, वीडियो बटोर रहा सुर्खियां

Sun, 03 Nov 2024 07:39 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जूनियर एनटीआर को हाल ही में नरने नितिन के सगाई समारोह में देखा गया। वह अपने परिवार के साथ इस खास मौके पर पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम से जुड़े कई तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
जूनियर एनटीआर - फोटो : एक्स- @Always_kaNTRi
जूनियर एनटीआर ने रविवार (3 नवंबर) को हैदराबाद में अपने साले और अभिनेता नरने नितिन की सगाई समारोह में पत्नी लक्ष्मी प्रणति के साथ शिरकत की। सुपरस्टार अपने दोनों बेटों, अभय और भार्गव के साथ सफेद रंग के परिधान में दिखे। वहीं, इस कार्यक्रम में अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती भी शामिल हुए।
विज्ञापन

2 of 5
जूनियर एनटीआर - फोटो : एक्स- @Always_kaNTRi
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
समारोह की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वीडियो में जूनियर एनटीआर को अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा वह नवविवाहित जोड़े, नरने नितिन और शिवानी तल्लुरी, अपनी पत्नी प्रणति और बेटों के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
जूनियर एनटीआर - फोटो : एक्स- @Always_kaNTRi
दग्गुबाती परिवार की रिश्तेदार हैं शिवानी
वायरल हो रही तस्वीरों में से एक में जूनियर एनटीआर को नए जोड़े को सगाई की अंगूठियां सौंपते हुए भी देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिवानी वेंकट कृष्ण प्रसाद और स्वरूपा की बेटी हैं। वे दग्गुबाती परिवार के रिश्तेदार भी हैं।

4 of 5
जूनियर एनटीआर - फोटो : एक्स- @Always_kaNTRi
इस फिल्म से नरने हुए खूब मशहूर
नरने नितिन की बात करें तो वह साल 2024 की फिल्म आय में अपनी भूमिका की वजह से खूब मशहूर हुए। इस फिल्म में उनके साथ नयन सारिका भी थीं। यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के बारे में थी जो कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान घर लौटता है और अपने बचपन के दोस्तों से फिर से जुड़ता है। इतना ही नहीं, वह पल्लवी से भी मिलता है और उससे प्यार करने लगता है। हालांकि, अलग-अलग मान्यताओं के कारण, वह कार्तिक से दूरी बनाए रखती है। फिल्म में उनके रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव दिखाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम
वॉर 2 में दिखेंगे जूनियर एनटीआर
वहीं, जूनियर एनटीआर की बात करें तो वह हाल ही में फिल्म देवरा में नजर आए थे। इस फिल्म के बाद वह जल्द ही वॉर 2 में दिखेंगे। फिल्म में ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। यह पहला मौका होगा जब जूनियर एनटीआर किसी हिंदी फिल्म में नजर आएंगे। 
Celebs: मायानगरी में छाए ये गांव की मिट्टी के अनमोल रत्न, सितारों ने अभिनय और काबिलियत के दम पर पाया यह मुकाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें