चिरंजीवी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'विश्वंभरा' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का टीजर पहले ही जारी हो चुका है, जिसे दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली थी। हालांकि, चिरंजीवी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'विश्वंभरा' पहले ही अपने तय समय से पीछे चल रही है। वहीं, अब इस फिल्म पर नया अपडेट सामने आया है।