दलपति 69
- फोटो : एक्स: @KvnProductions
पूजा और विजय की दूसरी फिल्म
अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा संगीतबद्ध की जा रही इस फिल्म में हाल ही में एक डांस सीक्वेंस की भी शूटिंग की गई है। यह फिल्म कथ्थी, मास्टर, बीस्ट और लियो जैसी फिल्मों के बाद विजय के साथ अनिरुद्ध की पांचवीं फिल्म होगी। 'जन नायकन' के एक एक्शन-थ्रिलर होने की खबर है, जिसमें कुछ राजनीतिक एंगल भी शामिल होंगे। वहीं, विजय के साथ यह पूजा की दूसरी फिल्म है। इससे पहले ये दोनों कलाकार नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित 2022 की फिल्म बीस्ट में मुख्य भूमिका में साथ नजर आए थे।