दलपति विजय
- फोटो : सोशल मीडिया
विजय ने छात्रों को एक-दूसरे का समर्थन करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा, 'अपने उन दोस्तों से जो परीक्षा में फेल हो गए हों, उनसे बात कीजिए और उन्हें सहारा और हिम्मत दीजिए। हमेशा एक ऐसा समूह होगा जो आपको वह काम करने से हतोत्साहित करेगा जो आप चाहते हैं। लेकिन अपने अंदर की आवाज को सुनें।' अपने सफर के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मेरा सपना सिनेमा था और मेरी यात्रा उस रास्ते पर थी। इस घटना का कारण एक हालिया संवाद है जो मुझे मिला। बाकी सब कुछ आपसे चुराया जा सकता है, लेकिन आपकी शिक्षा नहीं! उन पंक्तियों ने मुझे प्रभावित किया। यह वास्तविकता है। मैं लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में कुछ करना चाहता था। यह उसके लिए समय है, मुझे विश्वास है।'