साउथ फिल्मों के मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा पिछले काफी समय से सामंथा रुथ प्रभु के साथ अपनी फिल्म 'कुशी' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी इस फिल्म को लोगों का भरपूर प्यार मिला, लेकिन इसके साथ ही अभिनेता की निजी जिंदगी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। विजय का नाम अक्सर किसी न किसी वजह से रश्मिका मंदाना से जुड़ता रहता है। कथित तौर पर दोनों एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं और फैंस उनकी हर खबर पर नजरें गड़ाए रहते हैं। हाल ही में विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना की तारीफ की है, जिसने दोनों के अफेयर की खबरों को हवा दे दी हैं।