Atlee On Box Office: अब हाल ही में, एक साक्षात्कार में एटली ने उस कारण के बारे में बताया है, जिसकी वजह से उनकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही हैं और पैसा कमा रही हैं।
एटली साउथ सिनेमा की हिट मशीन के नाम से भी जाने जाते हैं। इस समय निर्देशक 'बेबी जॉन' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। एटली की पिछली फिल्म जवान भी बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही थी और दुनियाभर में जमकर कमाई भी की थी। इसके बाद से एटली की लोकप्रियता में और इजाफा हुआ और अब हिंदी पट्टी में भी उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग देखने को मिल रही हैं।
विज्ञापन
2 of 5
एटली कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @atlee47
इस वजह से सफल हो रही हैं एटली की फिल्में
अब हाल ही में, एक साक्षात्कार में एटली ने उस कारण के बारे में बताया है, जिसकी वजह से उनकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही हैं और पैसा कमा रही हैं। पिंकविला के साथ एक साक्षात्कार में एटली ने बताया, 'जब मैं शाहरुख खान के साथ जवान बनाई तो मैंने उनसे कहा कि सर आप देखिए कि विक्रम राठौर का कैरेक्टर कैसे दर्शकों के बीच लोकप्रिय होने जा रहा है। अभिनेता इस बात से राजी नहीं थे। इसलिए मैंने उनसे शर्त लगा ली थी। बाद में उन्होंने मुझसे खुद कहा कि मैं सही था।'
मास शब्द का बताया अर्थ
इसके साथ ही एटली ने 'मास' शब्द का अर्थ भी समझाया और कहा, 'मेरे हिसाब से मास वो भावना होती है, जो एक मां की होती है। यह सबसे परिचित होती है। जब कभी आप किसी लड़की के लिए रोते हैं या फिर अपने बच्चे के लिए रोते हैं, तो अपने आप मास हो जाता है। यही नहीं, जब आपको सही कारण से गुस्सा आता है तो आप मास हो जाते हैं। इसके अलावा जिसे लोग मास कहते हैं, वह असली मास नहीं होता है। '
यह है एटली का मंत्र
एटली ने यह भी कहा, 'मुझे लगता है कि मेरी सभी फिल्में अच्छा कर रही हैं। वे हर क्षेत्र में काम कर रही हैं, और मेरी फिल्में बॉक्स ऑफ़स पर पैसा कमा रही हैं। यही मेरा मंत्र है।"
इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके बाद एटली विजय सेतुपति के साथ एक तमिल फिल्म में भी काम करने वाले हैं।