फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhosh Song: ‘टाॅक्सिक’ का दूसरा गाना ‘मदहोश’ रिलीज, यश और तारा की केमिस्ट्री के साथ दिखी इस अभिनेत्री की झलक

Tue, 21 Jul 2026 02:57 PM IST
Akash Khare एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Toxic Song Madhosh Release: यश स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ का नया गाना मंगलवार को रिलीज हुआ। कियारा आडवाणी के बाद अब इस गाने में यश की तारा सुतारिया के साथ जबरदस्त केमिस्ट्री देखने काे मिली।
विज्ञापन
1 of 4
टॉक्सिक का गाना 'मदहोश' - फोटो : Youtube @KVN productions

यश स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ का नया गाना मंगलवार को रिलीज हुआ। गाने का टाइटल ‘मदहोश’ है और इसे आवाज दी है सिद्धार्थ बसरूर ने। वहीं गाने का म्यूजिक तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला और अरसलान निजामी ने दिया है। गीत लिखा है अरसलान निजामी और सैयद मुराद गिलानी ने।

विज्ञापन

2 of 4
टॉक्सिक का गाना 'मदहोश' - फोटो : Youtube @KVN productions

गाने में दिखीं तारा और कियारा 
मंगलवार को रिलीज हुए इस गाने के वीडियाे में यश और अभिनेत्री तारा सुतारिया के बीच की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिली। बता दें यह फिल्म का दूसरा गाना है। इससे पहले यश और कियारा का गाना तबाही रिलीज हुआ था।

विज्ञापन

3 of 4
टॉक्सिक का गाना 'मदहोश' - फोटो : Youtube @KVN productions

गाने के वीडियो में क्या खास 
3 मिनट 14 सेकंड के इस वीडियो सॉन्ग में राया बने यश और रिबेका बनीं तारा के बीच का कनेक्शन पेश किया गया है। प्रपोज करने से लेकर, प्यार और फिर तकरार हाेने तक का सफर दिखाया गया है। इसके अलावा गाने में कियारा आडवाणी और नयनतारा की भी झलक मिली है।

 

विज्ञापन

4 of 4
टॉक्सिक का गाना 'मदहोश' - फोटो : Youtube @KVN productions

26 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म 
यश, नयनतारा, कियारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म इस साल 26 अगस्त के दिन रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। यह कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में शूट हुई है वहीं इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम समेत अन्य भाषाओं में डब किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें