फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Films: बड़े पर्दे पर दमदार साबित हुईं छोटे बजट की ये साउथ फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर हुई जमकर कमाई

Fri, 26 Jan 2024 01:08 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
साउथ की फिल्में - फोटो : अमर उजाला
भारतीय सिनेमा में दक्षिण की फिल्मों ने अपनी अनूठी कहानी, जीवंत प्रदर्शन और मनोरम कथाओं के साथ लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। जहां बड़े बजट की फिल्में अक्सर बॉक्स ऑफिस पर हावी रहती हैं। वहीं, ऐसे उदाहरण भी हैं, जहां हनुमान और कंतारा जैसी कम बजट की फिल्मों ने उम्मीदों से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल की है। आज हम आपको उन दक्षिण भारतीय फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सीमित बजट के बावजूद कहानी और उम्दा अभिनय के दम पर जबर्दस्त कमाई की है।
Deadpool 3: 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डेडपूल 3' की शूटिंग पूरी, रयान रेनॉल्ड्स ने खास अंदाज में दी जानकारी
विज्ञापन

2 of 6
हनुमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हनुमान
तेजा सज्जा अभिनीत हनुमान 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है। देसी सुपरहीरो वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबर्रदस्त प्रदर्शन कर रही है। केवल घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही यह फिल्म 150 करोड़ के क्लब में पहुंचने वाली है। वहीं, इसने अब तक 198.2 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है।  
विज्ञापन

3 of 6
चार्ली 777 - फोटो : सोशल मीडिया
777 चार्ली
रक्षित शेट्टी अभिनीत 777 चार्ली का बजट महज 20 करोड़ रुपये था। फिल्म की कहानी लोगों के दिलों को जीतने में कामयाब रही थी। यह 2022 की कन्नड़ भाषा की एडवेंचर ड्रामा फिल्म है, जिसे किरणराज ने लिखा और निर्देशित किया है। इसने दुनियाभर में 102.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 

4 of 6
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया
कांतारा
ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म पूरे देश में पसंद की गई थी। साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी फिल्म ने अच्छा कारोबार किया था। 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 407.82 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। 
विज्ञापन

5 of 6
कार्तिकेय 2 - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिकेय 2
कार्तिकेय 2 का बजट 15 करोड़ रुपये था। यह एक मिस्ट्री एक्शन-एडवेंचर है, जो 2014 की फिल्म कार्तिकेय का सीक्वल है। फिल्म को देश के हर कोने से सराहना मिली थी। इसने दुनियाभर में 117.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म में निखिल सिद्धार्थ, अनुपमा परमेश्वरन और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सीता रामम - फोटो : insta
सीता रामम
दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर अभिनीत यह फिल्म 30 करोड़ रुपये के बजट पर बनी थी। लोगों को इस फिल्म की कहानी बेहद प्रसंद आई थी। इस लव स्टोरी ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा बिजनेस किया था। फिल्म ने दुनियाभर में 94.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
Jamie Lever: पिता के नाम के बगैर जैमी को मिला था इंडस्ट्री में काम, जॉनी लीवर ने नहीं किया बेटी का मार्गदर्शन!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें