फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thalapathy Vijay: 'लियो' से लेकर 'सरकार' तक, विजय की इन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की छप्परफाड़ कमाई

Thu, 29 Aug 2024 06:12 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विजय - फोटो : अमर उजाला
विजय की गिनती तमिल सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में होती है। अपने अदाकारी से वह लाखों दिलों पर राज करते हैं। जल्द ही विजय राजनीति में कदम रखने वाले हैं, लेकिन उससे पहले उनकी फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म 5 सितंबर को रिलीज होगी। वेंकट प्रभु के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज से पहले आज हम आपको विजय की पांच फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने वैश्विक स्तर पर सबसे अच्छी कमाई की है।
विज्ञापन

2 of 5
लियो - फोटो : यूट्यूब
लियो
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम से पहले विजय फिल्म लियो में नजर आए थे। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 225 करोड़ रुपये था। वहीं, इसने वर्ल्डवाइड 618.5 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। इस फिल्म को टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्टर घोषित किया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
बिगिल - फोटो : यूट्यूब
बिगिल
एटली के साथ विजय ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। बिगिल भी इन्हीं में से एक है। इस फिल्म में नयनतारा और जैकी श्रॉफ भी नजर आए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का बजट 180 करोड़ था। वहीं, ने वैश्विक स्तर पर 304 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था।

4 of 5
वारिसु - फोटो : यूट्यूब
वारिसु
विजय की फिल्म वारिसु साल 2023 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन वामसी पेडिपल्ली ने किया था। इस पारिवारिक ड्रामा फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने जमकर कमाई की थी। 180 करोड़ के बजट से बनकर तैयार हुई इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 303 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मर्सल - फोटो : यूट्यूब
मर्सल
इस सूची में विजय और निर्देशक एटली की फिल्म मर्सल भी शामिल है। फिल्म में एसजे सूर्या और नित्या मेनन भी नजर आए थे। साल 2017 में आई इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर छप्परफाड़ कमाई की थी। 120 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुई इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 257 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था।
Stree 2: 'केजीएफ 2' के धांसू हिंदी कलेक्शन को 'स्त्री 2' ने पछाड़ा, आगे क्या गुल खिलाएगी श्रद्धा की फिल्म
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें