फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्देशक बने थलापति विजय के बेटे जेसन संजय, दादा या पिता ने नहीं; इस शख्स ने दिया इंडस्ट्री में आने का मौका

Fri, 15 May 2026 05:43 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay son Jason Sanjay: विजय थलापति के बेटे जेसन संजय फिल्म 'सिग्मा' से निर्देशन में डेब्यू कर रहे हैं। उन्हें फिल्मों में आने का मौका किसने दिलवाया, इस बात पर चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
1 of 5
जेसन संजय, थलापति विजय - फोटो : एक्स
साउथ के सुपरस्टार और तमिलनाडु के सीएम थलापति विजय चुनाव के वक्त से ही चर्चा में हैं। इस बीच उनके बेटे जेसन संजय भी चर्चा में हैं। बतौर निर्देशक वह अपनी डेब्यू फिल्म 'सिग्मा' को लेकर खबरों में बने हुए हैं। यह फिल्म लाइका प्रोडक्शंस के तहत बन रही है। इसमें संदीप किशन ने अहम किरदार निभाया है।
विज्ञापन

2 of 5
जेसन संजय - फोटो : एक्स
जेसन को किसने दिलवाया मौका?
जेसन संजय के दादा एसए चंद्रशेखर जाने माने फिल्ममेकर हैं। उनके पिता थलापति विजय सुपरस्टार हैं। हालांकि उन्हें निर्देशक बनने का मौका दोनों में से किसी से नहीं मिला है। तमिल सिनेमा के पीआरओ वित्तगन शेखर ने बताया है कि जेसन संजय को निर्देशक बनने का मौका उनकी मां संगीता सोर्नालिंगम के परिवार की वजह से मिला है।
विज्ञापन

3 of 5
संगीता, जेसन संजय - फोटो : एक्स
नाना ने की जेसन की मदद
वित्तगन शेखर के मुताबिक जेसन के नाना सोर्नालिंगम लंदन में रहते हैं। वह कारोबारी हैं। लाइका प्रोडक्शन के फाउंडर सुबास्करण भी लंदन में रहते हैं। दोनों अच्छे दोस्त हैं। शेखर ने आगे बताया कि सोर्नालिंगम ने ही सुबास्करण से बात करके जेसन संजय को 'सिग्मा' के निर्देशक के तौर पर मौका दिलवाया।

'करुप्पु' की रिलीज पर कमल हासन ने दी प्रतिक्रिया, सूर्या और फिल्म की पूरी टीम के लिए लिखी यह बात

4 of 5
जेसन संजय - फोटो : एक्स
टीजर को कैसी प्रतिक्रिया मिली?
हाल ही में फिल्म 'सिग्मा' का टीजर रिलीज हुआ है। टीजर के मुताबिक यह फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है। इसे दर्शकों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसकी वजह यह है कि यह फिल्म जेसन संजय के करियर की बड़ी शुरुआत है। यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेसन संजय - फोटो : एक्स
विजय नाम का नहीं होगा इस्तेमाल
बताया जाता है कि 'सिग्मा' में जेसन संजय 'विजय' नाम का इस्तेमाल नहीं करेंगे। वह अपना नाम 'जेसन संजय एस' लिखेंगे। 'एस' उनकी मां संगीता सोर्नालिंगम के नाम का प्रतीक है। हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें