फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Actress Temple: इन एक्ट्रेस के नाम पर फैंस ने बनवाए मंदिर, लिस्ट में ऐसे-ऐसे नाम, जो कर देंगे हैरान

Tue, 03 Jan 2023 02:42 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
साउथ की इन अभिनेत्रियों को पूजते हैं लोग - फोटो : अमर उजाला
अपने पसंदीदा सितारों के प्रति प्यार का इजहार करने के लिए फैंस अलग-अलग तरीके ढूंढते रहते हैं। कोई मीलों दूर का सफर साइकिल से तय कर लेता है, तो कोई टैटू ही बनवा लेता है। आपने सितारों के प्रति फैंस की दीवानगी के कई उदाहरण देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें लोग देवी की तरह पूजते हैं। साउथ की इन अभिनेत्रियों को अपना अपार प्यार दिखाने के लिए फैंस ने उनके मंदिर ही बनवा दिए हैं, जहां उन्हें पूजा जाता है। तो आइए देखिए पूरी लिस्ट...
 
 
विज्ञापन

2 of 6
खुशबू - फोटो : सोशल मीडिया
खुशबू
खुशबू ने 1988 में तमिल फिल्म धर्माथिन थलाइवन से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। खुशबू कॉलीवुड की पहली अभिनेत्री हैं, जिनके नाम पर फैंस ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में मंदिर बनवाया है। हालांकि शादी के बाद अभिनेत्री के कुछ आपत्तिजनक बयानों के चलते फैंस निराश हो गए और उनके मंदिर को ध्वस्त कर दिया।

Vicky-Katrina: विक्की कौशल का स्पेशल डांस देख ब्लश करने लगीं कटरीना कैफ, वीडियो देख फैंस बोले- बेस्ट जोड़ी
विज्ञापन

3 of 6
नमिता - फोटो : सोशल मीडिया
नमिता
नमिता साउथ की जानी मानी अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में काम करने के लिए जानी जाती हैं। 2008 में जब नमिता अपने स्टारडम के चरम पर थीं, तो एक भक्त ने तमिलनाडु में उनके लिए मंदिर बनवाया था, जिससे वह खुशबू के बाद उनके सम्मान में मंदिर बनवाने वाली दूसरी अभिनेत्री बन गईं।

Salman Khan Fan: 'ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं...', सलमान से मिलने 1100 किलोमीटर साइकिल चलाकर मुंबई पहुंचा फैन

4 of 6
निधि अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
निधि अग्रवाल
निधि अग्रवाल की फैन फॉलोइंग साउथ में काफी तगड़ी है। दो फिल्में करने के बाद ही 2021 में फैंस ने चेन्नई में उनका मंदिर बनवा दिया और उनकी पूजा करने लगे। मंदिर में निधि की मूर्ति लगी पर दूध चढ़ाकर उसकी आरती की जाती है। एक्ट्रेस को जब इस बात का पता चला तो वह हैरान रह गई थीं।

Box Office Report: जल्द 350 करोड़ क्लब में शामिल होगी ‘अवतार 2’, तो मंडे टेस्ट में फिसड्डी साबित हुई ‘सर्कस’
 
 
विज्ञापन

5 of 6
हंसिका मोटवानी - फोटो : सोशल मीडिया
हंसिका मोटवानी
हंसिका मोटवानी पिछले दस वर्षों या उससे अधिक समय से फिल्म उद्योग से जुड़ी हुई हैं। जब हंसिका ने फिल्म पडिकाथवन के साथ कॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री ली, तो लोग एक्ट्रेस की तुलना अभिनेत्री खुशबू से करने लगे थे। उस समय उनके समर्थकों ने इरादा मदुरै में एक्ट्रेस का एक मंदिर बनाने का फैसला लिया था।

Pushpavalli: शूटिंग के दौरान साउथ सुपरस्टार पर आया था रेखा की मां का दिल, जानिए क्यों शादी तक नहीं पहुंची बात
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम
नयनतारा
साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा ने तेलुगू, तमिल और मलयालम फिल्मों में अपना सिक्का जमा लिया है। अभिनेत्री को कॉलीवुड की रानी के नाम से भी जाना जाता है। फैंस अभिनेत्री को देवी की तरह मानते हैं और 2014 में उनका मंदिर बनवाने का निर्णय लिया गया। हालांकि अभिनेत्री ने इससे साफ मना कर दिया और कार्य को आगे नहीं बढ़ने दिया। 

Sara Ali Khan: मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं सारा अली खान, यूजर्स बोले- चेहरा तो दिखाओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें